निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'सावन माई हरियर' गाना दर्शकों का पसंदीदा है। इसमें सावन के मौसम में का आनंद लिया जा सकता है। इसमें दोनोंं का रोमांस दर्शकों को खूब भा रहा है। फिल्म 'सिपाही' के इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार है। 

'Sawan Mai Hariyar' Bhojpuri Song : सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav ) और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी में शामिल है। दोनों की ज्याादातर फिल्में सिल्वर जुबली मनाती हैं। इनके गानों को लेकर तो दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है। अब जब देश में मानसून की बारिश ने चारों तरफ हरियाली की चादर बिछा दी है, सावन का महीना एकदम देहरी पर आ गया है। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली का इसी टाइटल से हिट सॉन्ग सावन माई हरियर भइल ( Sawan Mai Hariyar Bhail ) फिर यूट्यूब के सर्चिंग बॉक्स की शोभा बढ़ा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने लूटा दर्शकों का चैन?

दिनेश लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ सिंगिंग से भी समां बांध देते हैं। सावन माई हरियर भइल गाने में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही माहौल बनाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ सबसे पसंदीदा आम्रपाली दुबे अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों को साथ में रोमांस करते देखना भोजपुरिया दर्शकों को बहुत भाता है। वहीं जब सावने जैसे खूबसूरत मौसम को इन दोनों के साथ पिक्चराइज किया जाता है तो फिर इनकी केमेस्ट्री देखते ही बनती है।

सावन माई हरियर भइल की स्टार कास्ट

“सावन में हरयाली भईल” गाना भोजपुरी फिल्म सिपाही (Sipahi ) का है। इसे ओम झा ( Om Jha ) और प्रियंका सिंह ( Priyanka Singh ) ने अपने स्वर दिए हैं। इसके बोल अरविंद तिवारी ( Arvind Tiwari ) ने इसके खूबसूरत बोल लिखें है। तो वही ओम झा ने इसका संगीत तैयार किया है। इस गाने को किसी बड़े और शानदार गार्डन में फिल्माया गया है, निरहुआ और आम्रपाली दोनों ने कलफुल आउटफिट पहने हैं, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

YouTube video player

निरहुआ का अपकमिंग प्रोजेक्ट
दिनेश लाल यादव इस समय अपनी अपकमिंग मूवी - हमार नाम बा कन्हैया का जमकर प्रमोशन कर रहे है। ये मूवी 6 जुलाई को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। 

View post on Instagram