- Home
- Entertainment
- 'बिग बॉस 20' जाते ही खतरें में पड़ी 'पंचायत' के दामादजी की शादी? बीवी ने सामने आकर कही यह बात
'बिग बॉस 20' जाते ही खतरें में पड़ी 'पंचायत' के दामादजी की शादी? बीवी ने सामने आकर कही यह बात
बिग बॉस 20 में आसिफ खान और लव गिल की बढ़ती दोस्ती चर्चा में है। वायरल क्लिप्स के आधार पर उनकी शादी को लेकर सवाल उठे तो पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाला। उन्होंने दर्शकों से अधूरी क्लिप्स नहीं, पूरी लाइव फीड देखने की अपील की।

'पंचायत' फेम आसिफ खान की शादी पर उठे सवाल
'बिग बॉस 20' के घर में नज़र आ रहे 'पंचायत' सीरीज के दामाद जी यानी आसिफ खान और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शो के कुछ छोटे वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद कुछ दर्शकों ने दोनों की दोस्ती को लेकर सवाल उठाए और इसका असर आसिफ की शादी पर पड़ने की बातें भी होने लगीं।

आसिफ खान की पत्नी जेबा ने अब तोड़ी चुप्पी
लगातार हो रही चर्चाओं के बीच आसिफ खान की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले बिग बॉस की 24×7 लाइव फीड देखें, क्योंकि कुछ सेकंड की क्लिप पूरे संदर्भ को सामने नहीं रख सकती।
आसिफ खान की पत्नी बोलीं- 24×7 लाइव फीड देखिए
जेबा ने लिखा, “आसिफ की पत्नी के तौर पर, मुझे लगता है कि यह बात एक बार, दिल से और पूरी स्पष्टता के साथ कहना जरूरी है। उन सभी लोगों से जो उसके बारे में एक अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं- मैं खास तौर पर शो के हालिया पलों और उसकी वजह से हमारी शादी को लेकर उठ रहे सवालों की बात कर रही हूं। कृपया सोशल मीडिया पर घूम रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24×7 लाइव फीड देखें।”
हमारा रिश्ता सुरक्षित है : ज़ेबा खान
ज़ेबा ने आगे कहा, “आप देखेंगे कि वह कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करता है और आपको उस पति की बहुत ज्यादा झलक मिलेगी जिसे मैं जानती हूं, बजाय इसके कि कुछ सेकंड कभी पूरी तस्वीर दिखा सकें। हमारा रिश्ता सुरक्षित है, हमारी समझ मजबूत है और यहां ऐसा कुछ नहीं है जिसे समझाने या सही ठहराने की जरूरत हो।”
जेबा ने दर्शकों से कही ये बात
आसिफ की पत्नी ने शो के गेम और निजी जिंदगी को अलग रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दीजिए। लेकिन कृपया किसी के चरित्र या शादी का फैसला इस गेम के आधार पर मत कीजिए। इसलिए, जो भी देख रहे हैं- आसिफ को देखिए, उसकी जर्नी देखिए, खुद उस इंसान को समझिए और उसे उसी के लिए सपोर्ट कीजिए जो वह वास्तव में है।”
ज़ेबा ने लिखा- कुछ क्लिप्स कहानी बना सकती हैं...
जेबा ने अपनी बात इन शब्दों के साथ खत्म की, “कुछ क्लिप्स एक कहानी बना सकती हैं। वे सच्चाई को दोबारा नहीं लिख सकतीं।” उनका बयान ऐसे समय आया है जब दर्शकों के एक हिस्से में आसिफ और लव की दोस्ती को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कुछ दर्शकों ने यह भी दावा किया कि उन्हें लगता है कि आसिफ जानबूझकर अपनी पत्नी के बारे में बात करने से बच रहे हैं। हालांकि, जेबा ने अपनी पोस्ट में इन अटकलों के बजाय पूरी लाइव फीड देखने पर जोर दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।