‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और कनिका मान के ‘लॉलीपॉप’ विवाद पर आम्रपाली दुबे ने काजी को समझाया। अब गौहर खान ने लव गिल वाले मामले का हवाला देकर आम्रपाली के रुख पर सवाल उठाए हैं।
‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट के बीच गुटबाजी से लेकर आपसी बहस हो रहे हैं। हाल के एपिसोड में काजी तौकीर और कनिका मान के बीच ‘लॉलीपॉप’ शब्द को लेकर खूब बहस हुई। यह मुद्दा अब घर के बाहर भी चर्चा में आ गया है। इस मामले में आम्रपाली दुबे ने काजी को समझाया कि जब कनिका को यह शब्द पसंद नहीं है तो उन्हें इसे दोहराना नहीं चाहिए। अब पूर्व ‘बिग बॉस’ विजेता गौहर खान ने आम्रपाली के इस रुख पर सवाल उठाया है। गौहर ने आम्रपाली की बात को उनके पुराने रुख से जोड़ते हुए कहा कि एक ही तरह की स्थिति में उन्होंने लव गिल को अलग सलाह दी थी।
क्या है काजी और कनिका का विवाद?
दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने कनिका मान से मजाक करते हुए ‘लॉलीपॉप’ साथ खाने की बात कही। कनिका को यह शब्द पसंद नहीं आया और उन्होंने काजी से इसे दोबारा न कहने को कहा। काजी ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कहने का कोई गलत मतलब नहीं था। इसी दौरान आम्रपाली दुबे ने काजी से कहा कि जब उन्हें पता है कि कनिका को यह शब्द पसंद नहीं है, तो उसे दोहराने से बचना चाहिए।
लव गिल वाले मामले का गौहर ने क्यों किया जिक्र?
गौहर खान ने आम्रपाली की इसी सलाह को लव गिल से जुड़े पुराने मामले के संदर्भ में देखा। उनके मुताबिक, जब यंग डीएसए ने लव के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल किया था, जिसे लव ने खुद आपत्तिजनक बताया था, तब आम्रपाली ने लव को ही समझाया था कि अगर सामने वाले का गलत इरादा नहीं था तो बात को छोड़ देना चाहिए। इतना ही नहीं वो इसे लेकर लव के साथ बहस भी कर ली थीं।
गौहर ने सवाल उठाया कि जब अपनी दोस्त लव ने किसी बात पर आपत्ति जताई थी, तब आम्रपाली का रुख अलग था, जबकि काजी-कनिका के मामले में वह काजी को शब्द दोहराने से बचने की सलाह दे रही थीं।
गौहर ने आम्रपाली से क्या कहा?
गौहर ने आम्रपाली की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन्हें पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें अपनी लड़ाई सोच-समझकर चुननी चाहिए। उन्होंने आम्रपाली के रुख को सुविधानुसार बदलने वाला बताया। आप भी इस वीडियो में सुनिए अदाकारा ने क्या कहा-
और पढ़ें: OTT Release: 2 अक्टूबर को ओटीटी मनोरंज का लगेगा मेला, 6 फिल्में और सीरीज दे रहीं दस्तक
कौन हैं गौहर खान?
गौहर खान अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। ‘बिग बॉस’ से उनकी पहचान बतौर कंटेस्टेंट और बाद में शो पर कमेंट करने वाली पूर्व विजेता के तौर पर भी बनी हुई है।
और पढ़ें: सलमान खान ने पपराजी को दिए खूब पोज, फटकार लगाकर बदले भाईजान के तेवर - Video
