MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली

Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली

Rohit Shetty House Firing Row: फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा पर ख़तरा अक्सर मंडराता रहा है। कई सेलेब्स पर या उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानिए 6 घटनाओं के बारे में, जिनके बारे में सुन दुनिया हैरान रह गई…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 01 2026, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
Image Credit : Getty

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

  • कब हुई : 1 फरवरी 2026
  • क्या हुआ: अज्ञात हमलावरों ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कम से कम 4 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। किसी के घायल होने की खबर नहीं।

यह भी पढ़ें : Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चलीं गोलियां, दहशत में बॉलीवुड!

26
सलमान खान के घर गोलीबारी
Image Credit : Getty

सलमान खान के घर गोलीबारी

  • कब हुई : 14 अप्रैल 2024
  • क्या हुआ था : दो अज्ञात हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर Galaxy Apartments की बालकनी में लगभग 6 राउंड फायरिंग की थी।बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसका जिम्मा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और सुरक्षा कवच बढ़ा दिया गया।
36
दिशा पाटनी के घर गोलीबारी
Image Credit : Getty

दिशा पाटनी के घर गोलीबारी

  • कब हुई : सितम्बर 2025
  • क्या हुआ था : दिशा पाटनी के बरेली (उत्तर प्रदेश) के सिविल लाइंस इलाके स्थित घर पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने सात-आठ राउंड फायरिंग की थी। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह, गोल्डी बरार ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। बताया जाता है कि दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के एक बयान को महिला विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ विवादित बयान दिया था। हमला इसी का बदला बताया गया था। हमले के वक्त दिशा के पिता जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी, बहन खुशबू पाटनी और भाई सूर्यांश पाटनी घर में ही मौजूद थे।
46
राकेश रोशन पर हुई फायरिंग
Image Credit : Getty

राकेश रोशन पर हुई फायरिंग

  • कब हुई : मार्च 2001
  • क्या हुआ था : ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के बाद अंडरवर्ल्ड के लोगों ने उनके पापा राकेश रोशन को गोली मारी थी। बताया जाता है कि रोशन ने अंडरवर्ल्ड को रंगदारी देने से मना किया था। कथिततौर पर गोली लगने के बाद राकेश रोशन सांताक्रूज स्थित अपने ऑफिस से खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे थे और सर्जरी कराई थी।
56
सनी देओल के चाचा की हत्या
Image Credit : X

सनी देओल के चाचा की हत्या

  • कब हुई : 1988
  • क्या हुआ था : ‘बॉर्डर 2’ स्टारसनी देओल के चाचा और दिवंगत धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह देओल 1988 में जब लुधियाना में 'जट्ट ते ज़मीन' की शूटिंग कर रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्या का राज आज भी अनसुलझा है। कुछ लोगों ने इसे आतंकवादी हमला बताया था तो कुछ ने कहा था कि वीरेंद्र की पॉपुलैरिटी से जलने वालों ने उन्हें गोली मारी थी। क्योंकि वीरेंद्र पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार थे।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 9 Collection: सनी देओल की फिल्म फिर बनी रॉकेट, 9वें दिन कर डाली इतनी कमाई

66
सिद्धू मूसेवाला की हत्या
Image Credit : Getty

सिद्धू मूसेवाला की हत्या

  • कब हुई : 29 मई 2022
  • क्या हुआ था : पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में सुबह लगभग 5:30 बजे अंजान हमलावरों ने गोली मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। उस समय वह अपनी महिंद्रा थार SUV में अपने कज़िन और एक दोस्त के साथ जा रहे थे।लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस मामले में आया था और गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रोहित शेट्टी
सलमान खान
सनी देओल
दिशा पटानी

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चलीं गोलियां, दहशत में बॉलीवुड!
Recommended image2
Mardaani 3 Day 2 Collection: 'मर्दानी' रानी मुखर्जी का तहलका, देखें तूफानी कमाई
Recommended image3
Ram Charan 40 की उम्र में फिर बने पापा, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
Recommended image4
Upcoming OTT Releases: हॉरर, रोमांस, रियलिटी, फरवरी में OTT पर आ रहीं ये 11 फ़िल्में-सीरीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved