- Home
- Entertainment
- International Choreographers Day: बॉलीवुड की टॉप 5 कोरियोग्राफर, एक्टर को बना दिया सुपरस्टार
International Choreographers Day: बॉलीवुड की टॉप 5 कोरियोग्राफर, एक्टर को बना दिया सुपरस्टार
International Choreographers Day: बॉलीवुड फिल्में गाने और डांस के बिना पूरी नहीं होती हैं। फिल्म इंडस्ट्री 5 दिग्गज कोरियोग्राफर द्वारा डिजाइन किए डांस ने एक्टर्स के करियर को ऊंचा उठाने में अहम रोल अदा किया है।

बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर
सरोज खान, प्रभु देवा, फराह खान, रेमो डिसूजा और वैभवी मर्चेंट जैसे कोरियोग्राफर ने अपने आइकॉनिक सॉन्ग और स्टेप्स से हिंदी सिनेमा में डांस और स्टाइल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
सरोज खान ( Saroj Khan)
बॉलीवुड में सरोज खान को “मदर ऑफ कोरियोग्राफी” कहा जाता है। उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों में अपनी डासिंग कला को शामिल किया। माधुरी दीक्षित के साथ उनका गजब कॉम्बिनेशन था, इस जोड़ी ने—एक दो तीन, धक-धक और चोली के पीछे जैसे गाने दिए हैं, जो माधुरी के करियर में माइल स्टोन साबित हुए हैं।
माधुरी दीक्षित के साथ दिए आइकॉनिग गाने
सरोज खान के डांस स्टेप्स और माधुरी के एक्सप्रेशन गाने को एक नई ऊंचाइयों पर ले गए। सरोज को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले। उन्होंने बॉलीवुड में डांसर्स को एक नई पहचान दी, ट्रेडीशनल और मॉर्डन के फ्यूजन को पॉप्युलर बनाया।
प्रभु देवा ( Prabhu Deva)
साउथ के स्टार प्रभु देवा को “भारत का माइकल जैक्सन” भी कहा जाता है। उनके डांस स्टेप में स्पीड के साथ फ्लेक्सिबिलिटी और इनोवेशन का जबरदस्त कॉम्बीनेशन होता है। उर्वशी उर्वशी, मुकाबला, के सेरा सेरा जैसे गानों ने उन्हें पूरे भारत में पॉप्युलर बना दिया। वे कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक्टिंग और डायरेक्शन में भी हैं। सलमान खान कई बार कह चुके हैं, वे प्रभु देवा के सबसे बेस्ट डांसर मानते हैं।
फराह खान ( Farah Khan)
फराह खान ने मौजूदा दौर के एक्टर को खूब नचाया है। शाहरुख खान के साथ छैंया छैंया, कैटरीना कैफ के साथ शीला की जवानी, मलायका अरोड़ा ( मुन्नी बदनाम ) जैसे गाने उनकी पहचान हैं। वे बड़े स्टार से शानदार डांस कराने के लिए जानी जाती हैं। कोरियोग्राफी के साथ-साथ उन्होंने खुद को डायरेक्टर के रूप में भी स्थापित किया है।
रेमो डिसूजा (Remo D’Souza)
रेमो डिसूजा भी माइकल जैक्शन के बहुत बड़े फैन रहे हैं। बॉलीवुड में गानों के लिए उन्होंने स्ट्रीट डांस और हिप-हॉप कल्चर को खूबसूरती से पेश किया है। ABCD, Street Dancer और Race 3 जैसी मूवी में उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी से दर्शकों को प्रभावित किया है। वे ग्रुप डांस, सिन्क्रोनाइजेशन और एनर्जी डांस के लिए पहचाने जाते हैं। रेमो रियलिटी डांस शो को जज कर चुके हैं।
वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant)
वैभवी मर्चेंट ने डोला रे डोला, नगाड़ा, कमली जैसे गानों को कोरियोग्राफ करके अपनी पहचान बनाई हैं। वे अपने डांस स्टाइल में एलीगेंस और क्लासिकल टच के लिए जानी जाती हैं। पीरियड मूवी और क्लासिकल-बेस्ड डांस में वे माहिर हैं। संजय लीला भंसाली और यशराज फिल्म्स के साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट में काम किया है, और तारीफें बटोरी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

