1 हीरोइन, 8 मूवी, 3 ब्लाक बस्टर, Aamir Khan की एक गलती से टूटी हिट जोड़ी
आमिर खान और जूही चावला ने 8 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 3 ब्लॉकबस्टर रहीं। एक मज़ाक ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दीं और यह हिट जोड़ी टूट गई।

आमिर खान अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर की रिलीज के पहले जमकर प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसमें जेनेलिया देशमुख लीड एक्ट्रेस हैं, जो पहली बार आमिर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वैसे जूही चावला ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ कम से कम 8 मूवी में काम किया है।
आमिर खान और जूही चावला ने बतौर लीड एक्टर कयामत से कयामत में काम किया था। 1988 में रिलीज ये मूवी ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।
आमिर खान और जूही चावाला की जोड़ी हिट होने पर साल 1989 में ये दोनों लव लव लव मूवी में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
साल 1990 में नाग-नागिन सब्जेक्ट पर बेस्ड फिल्मों का जोर था। तुम मेरे हो में आमिर खान और जूही चावला ने इच्छाधारी नाग-नागिन का किरदार निभाया था। ये मूवी डिजास्टर साबित हुई थी।
दौलत की जंग: वॉर ऑफ़ वेल्थ 1992 की रोमांटिक फ़िल्म में आमिर खान, जूही चावला लीड रोल में तो परेश रावल, दिलीप ताहिल, किरण कुमार, कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी।
आमिर खान और जूही चावला की 1993 में रिलीज हम है राही प्यार के रोमांटिक, कॉमेडी मूवी है। ये ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।
अंदाज अपना अपना में सलमान, आमिर खान, जूही चावला और रवीना टंडन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। रिलीज के वक्त फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन बाद मेंये कल्ट क्लासिक मूवी बन गई।
आतंक ही आतंक 1995 में रिली एक्शन क्राइम फिल्म है। इस फिल्म में रजनीकांत, आमिर खान, जूही चावला और अर्चना जोगलेकर लीड रोल में हैं। मूवी ऐवरेज रही थी।
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इश्क 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल लीड रोल में हैं । ये सुपरहिट मूवी है।
इश्क फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर ने जूही के साथ मजाक किया जो उन्हें पसंद नहीं आया । इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से सात साल तक बात तक नहीं की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

