आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' के कलाकारों ने पहली बार ट्रेलर देखा, भावुक पल कैमरे में कैद। इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस हुए भावुक।

Aamir Khan Sitaare Zameen Par Traile rRelease : सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था, बच्चों को स्क्रीन पर देखकर मूवी के फैन बेहद खुश हो गए। वहीं अब तो इसके स्टार भी इस ट्रेलर को देखते हुए इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आए हैं। कई यूजर ने कहा- ये देखना वाकई में बेहद सुखद है।

14 मई को रिलीज हुआ सितारे जमीन प

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर 14 मई, 2025 को रिलीज़ किया गया था और इसे प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से ही ज़बरदस्त पॉजिटिव रिस्पांंस मिला था। अब, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के क्रू मेंबर और एक्टर साथ मिलकर ये ट्रेलर देखते हुए नजर आए हैं। कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ऑनेस्ट से कहूं तो यह इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन कॉंटेट में से एक है।

View post on Instagram

सितारे जमीन पर के स्टार ने मिलकर देखा ट्रेलर

वीडियो में आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के कलाकार फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए एक कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह क्लिप में सभी के सभी बेहद एक्साइटे़ड और इमोशन से भरे दिखाई दे रहे हैं। कई एक्टर के आंखों से आंसू निकलते हुए देखे गए। पोस्ट में लिखा है, "शर्त है कि आपने इसे पहले कभी नहीं देखा होगा...सितारे देख रहे हैं #सितारेज़मीनपर।" 

View post on Instagram


इंटरनेट यूजर्स का ट्रेलर पर रिएक्शन 

फैंस अपनी खुशी शेयर करने के लिए कॉमेन्ट सेक्शन को भर दिया है। एक फैंस ने लिखा, "यह बहुत खास और इमोशनल है।" दूसरे ने बस इतना कहा, "आज इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत सीन, है ना अच्छी बात।" एक यूजर्स ने लिखा, "अब तक की सबसे मासूम फिल्म.... प्लीज इसे दूसरे इश्यू के साथ मर्ज न करें...." एक फैंस ने कहा, " ओनली एंड ओनली आमिर खान ही ऐसा स्टार बना सकते हैं।"