- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 100 एकड़ में फैला है धर्मेंद्र का फॉर्महाउस, 10 PHOTOS में देखें खूबसूरत नजारा
100 एकड़ में फैला है धर्मेंद्र का फॉर्महाउस, 10 PHOTOS में देखें खूबसूरत नजारा
89 साल के धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीड कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। आपको उनके लोनावला वाले फॉर्महाउस को फोटोज दिखाने जा रहे हैं। देखें तस्वीरें…

धर्मेद्र का मुंबई से दूर लोनावला में एक शानदार और आलीशान फॉर्महाउस है। वे सिटी के शोर से दूर इसी फॉर्महाउस पर रहते हैं।
धर्मेद्र का फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है। वे यहां फल-सब्जी और अनाज की खेती करते हैं। इस फॉर्महाउस पर कई कर्मचारी काम करते हैं।
ये भी पढ़ें... Dharmendra की हालत बेहद नाजुक, 89 साल के सुपरस्टार को वेंटिलेटर पर रखा गया
धर्मेंद्र अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत फॉर्महाउस की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। शेयरिंग के साथ वे अपने फॉर्महाउस की जानकारी भी देते हैं।
धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां शानदार स्विमिंग पूल, रॉक गार्डन और आलीशान बंगला भी है। वे इसी बंगले में रहते हैं।
धर्मेंद्र के इस फार्महाउस में एक 1000 फीट गहरी झील है। वे अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर कर इस झील के बारे में बताते रहते हैं।
धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते हैं। वे यहां पर कई तरह सब्जियां भी उगाते हैं।
धर्मेंद्र ने अपने फॉर्महाउस पर ढेरों गाय-भैंस पाल रखी है। वे खुद भी इनकी देखभाल करते हैं।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र काफी सालों से इसी फॉर्महाउस पर रहते हैं। हालांकि, वे कभी-कभी अपनी फैमिली से मिलने मुंबई जाते रहते हैं।
बताया जाता है कि इस फॉर्महाउस पर उनके साथ पत्नी प्रकाश कौर भी रहती है। हेमा मालिनी भी कभी-कभी यहां आती हैं।
89 साल के धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे आखिरी बार 2024 में आई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... सैयारा एक्टर की नई फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री, रोल को लेकर हुआ खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।