सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बर्थडे पर सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने शेरा के लिए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का आज बर्थडे है। इस मौके पर सलमान ने सोशल मीडिया पर शेरा और अपनी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। इस तस्वीर में शेरा ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा है। आपको बता दें कि शेरा करीब पिछले 28 साल से सलमान खान की सिक्यॉरिटी का जिम्मा संभाल रहे हैं। शेरा हमेशा सलमान के साथ उनकी सुरक्षा के प्रमुख के रूप में देखे जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान ने शेरा के लिए लिखा प्यार भरा कैप्शन

सलमान ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हैपी बर्थडे शेरा, ऊपर वाला तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे। हमेशा खुश रहो।' इस पोस्ट पर शेरा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आपने इतने सालों में जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है उसके लिए थैंक यू मालिक।’

View post on Instagram

फैंस से लेकर सेलेब्स तक कर रहे शेरा को विश

सलमान के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक शेरा को बर्थडे विश करने लगे। जहां सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो शेरा।' वहीं सलमान के एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शेरा सर। सलमान सर की हमेशा रक्षा करने के लिए धन्यवाद सर।'

2 करोड़ रुपए सालाना है शेरा की सैलरी

बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मि. मुंबई और जूनियर मि. महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके शेरा सलमान के साथ हर समय रहते हैं। शेरा, सलमान खान के बहुत करीब हैं। शेरा का काम सलमान की हिफाजत करना होता है। सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेरा की 2 करोड़ रुपए सालाना सैलरी है।

और पढ़ें..

विक्की कौशल पर फिदा हुई फीमेल फैन, सरेआम किया प्रपोज; एक्टर का रिएक्शन देख लोग करने लगे ऐसे कमेंट