- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अदिति राव हैदरी के करियर की वो 7 महा डिजास्टर मूवी, जिनका BO पर हुआ था बुरा हाल
अदिति राव हैदरी के करियर की वो 7 महा डिजास्टर मूवी, जिनका BO पर हुआ था बुरा हाल
Aditi Rao Hydari Flop Films: अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन सी हैं।

गुड्डू रंगीला
फिल्म 'गुड्डू रंगीला' 2015 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसने 8.77 करोड़ की कमाई की थी।
दास देव
साल 2018 में आई फिल्म 'दास देव' में अदिति राव हैदरी नजर आई थीं। इस फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह फ्लॉप साबित हुई थी।
भूमि
फिल्म 'भूमि' (2017) में अदिति राव हैदरी ने भूमि नाम की मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 10.63 करोड़ कमाकर भी डिजास्टर साबित हुई थी।
द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' में अदिति राव हैदरी लीड रोल में थीं। इस फिल्म में उनके साथ-साथ अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, और कायोज ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसने महज 66 लाख की कमाई की थी।
वजीर
साल 2016 में आई थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'वजीर' में अदिति राव हैदरी दिखाई दी थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, मनीष चौधरी और नील नितिन मुकेश भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसने 41.02 करोड़ की कमाई की थी।
बॉस
एक्शन कॉमेडी फिल्म बॉस साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसने 54.15 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इसके बाद भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
मर्डर 3
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर 3' में अदिति राव हैदरी अहम रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 22.88 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

