woman trespasses at aditya roy kapur house: आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला घुस गई। एक्टर की नौकरानी ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला की पहचान दुबई निवासी के रूप में हुई है, मामले की जांच जारी।

सलमान खान के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार के घर में अनजान महिला के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 47 साल की एक महिला हाल ही में 'आशिकी 3' और 'दावत-ए-इश्क' जैसी फिल्मों के एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में घुस गई। अभिनेता की नौकरानी ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना 26 मई यानी सोमवार की है। उस वक्त आदित्य रॉय कपूर घर में नहीं थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी अनजान महिला

महिला के खिलाफ खार पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है। इस FIR के मुताबिक़, 26 मई को जब आदित्य रॉय कपूर एक शूट के सिलसिले में बाहर गए थे और बांद्रा वेस्ट के रिज़वी कॉम्प्लेक्स स्थित उनके घर में उस वक्त उनकी 49 साल की नौकरानी संगीता पवार अकेली थी। शाम तकरीबन 6 बजे घर की घंटी बजी। नौकरानी ने जाकर देखा तो दरवाजे पर एक महिला खड़ी हुई थी। उसने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है? नौकरानी ने हामी भरी। इसके बाद महिला ने कहा कि वह एक्टर के लिए कपड़े और अन्य गिफ्ट लेकर आई है। नौकरानी ने महिला पर भरोसा किया और उसे अंदर आने दिया। नौकरानी ने महिला से पूछा कि उसे कितने बजे आना था तो जवाब मिला, 'शाम 6 बजे।'

आदित्य रॉय कपूर ने महिला को पहचाना नहीं

जब आदित्य रॉय कपूर घर पहुंचे तो नौकरानी ने उन्हें महिला के बारे में बताया, जो अब भी उनका इंतजार कर रही थी। हालांकि, आदित्य ने उसे देखते ही पहचानने से इनकार कर दिया। महिला ने आदित्य रॉय कपूर को अप्रोच करने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाने और सोसाइटी मैनेजर जयश्री जयश्री डुंकडू से संपर्क करने को मजबूर होना पड़ा। जयश्री डुंकडू ने आदित्य रॉय कपूर की मैनेजर श्रुति राव को जानकारी दी, जिसके बाद वे उनके घर पहुंचीं और तुरंत ही उन्होंने खार पुलिस से कॉन्टेक्ट किया।

आदित्य रॉय कपूर के घर से जाने तैयार ना हुई महिला

आदित्य रॉय कपूर की नौकरानी ने जब महिला को वहां से जाने को कहा तो उसने मना कर दिया और वहीं उनके घर में रहने की जिद करने लगी। सूचना मिलते ही खार पुलिस एक्टर के घर पहुंचीं और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उस महिला का नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी है और वह दुबई की रहने वाली है। जब महिला से एक्टर के घर में घुसने का इरादा पूछा गया तो उसने सवाल टाल दिया। यहां तक कि वह यह बताने को भी तैयार नहीं हुई कि वह कहां से आई है। 

पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज की

शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि महिला संभवतः आपराधिक इरादे से एक्टर के घर घुसी थी। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (2) (घर में जबरदस्ती घुसना और तोड़फोड़ करना ) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।