सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक अज्ञात महिला जबरन घुसने की कोशिश में गिरफ्तार। 2 दिनों में दूसरी सुरक्षा चूक, फैंस की चिंता बढ़ी।

Salman Khan security Breached: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा काफी बड़ा दी गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक अज्ञात महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो उनके घर जबरन घुसने की कोशिश कर रही थी। इस समय वो महिला पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ चल रही है। 2 दिन के अंदर में यह दूसरी घटना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के घर 20 मई को 23 साल का एक शख्स घुसा, जिसका नाम जीतेंद्र कुमार बताया जा रहा है। यह शख्स छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं 21 मई को एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम ईशा छाबड़ा है। उसकी उम्र 32 साल है। वो मुंबई की रहने वाली है। वो सभी सुरक्षा घेरों को चकमा देकर सलमान की बिल्डिंग में जबरन घुसने की कोशिश कर रही थी। जब वो लिफ्ट में पहुंची, तब उसे बिल्डिंग के गार्ड्स ने रोका और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

सलमान खान की बड़ी सुरक्षा 

इस हादसे के बाद पुलिस ने सलमान की सुरक्षा को और बड़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक जिस जीतेंद्र नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वो सिर्फ उनसे मिलना चाहता था। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, तो वो छुप कर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने लगा। हालांकि, पुलिस का दावा है कि इन दोनों ही शख्स का मकस्त सलमान से मिलने का था।

आपको बता दें सलमान खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। वहीं साल 2024 में सलमान के घर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग भी की थी, जिसके बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी।