अभिषेक बच्चन से पहले ऐश्वर्या राय का इन 6 सेलेब्स पर आया था दिल
Aishwarya Rai Affair: पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 1 नवंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। इतने सालों में उनका दिल कई सेलेब्स पर आ चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके अफेयर की पूरी लिस्ट..

अभिषेक बच्चन
इसके बाद ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने शादी के लिए प्रपोज किया और फिर साल 2007 में उन्होंने शादी कर ली।
हेमंत त्रिवेदी
हेमंत त्रिवेदी एक पॉपुलर फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड बनने के दौरान गाउन को डिजाइन किया था। इस दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे।
मार्टिन हेंडरसन
ऐश्वर्या राय का नाम हॉलीवुड एक्टर मार्टिंन हेंडरसन से जुड़ा था। हालांकि, दोनों ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
सलमान खान
इसके बाद ऐश्वर्या राय का दिल सलमान खान पर आया। दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन फिर कुछ समय बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
ऋतिक रोशन
फिल्म 'धूम 2' की शूटिंग के बाद ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के अफेयर की चर्चा होने लगी थी, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह ही बताया था।
सबीर भाटिया
इस लिस्ट में सबीर भाटिया का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि सबीर भाटिया ऐश से शादी करना चाहते थे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।
विवेक ओबेरॉय
सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय का दिल विवेक ओबरॉय पर आया, लेकिन उनका यह प्यार भी अधूरा हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

