- Home
- Entertainment
- Bollywood
- SRK को इन 8 फिल्मों के लिए मिला बेस्ट एक्टर का Film Fair अवार्ड, अब इतने सालों से सूखा
SRK को इन 8 फिल्मों के लिए मिला बेस्ट एक्टर का Film Fair अवार्ड, अब इतने सालों से सूखा
शाहरुख ने 8 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है, वैसे उन्होंने कुल 15 बार ये ट्राफी मिल चुकी है। इसमें विभिन्न कैटेगिरी में पुरस्कार शामिल हैं। "बेस्ट एक्टर" के अलावा क्रिटिक्स अवार्ड, बेस्ट डेब्यू जैसे अवार्ड भी लिस्ट में शामिल हैं।

शाहरुख खान को फिल्म फेयर अवार्ड
शाहरुख खान 2 नबंवर 2025 को 60 साल के हो जाएंगे। 3 दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने सैकड़ों अवार्ड जीते हैं। यहां हम उनके बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड के बारे में डिटेल शेयर कर रहे हैं।
बाज़ीगर ( 1993 )
शाहरुख खान को उनके करियर का पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड बाजीगर मूवी के लिए मिला था। इस किरदार को उस समय के लगभग सभी टॉप हीरो मना कर चुके थे। अब्बास मस्तान ने एसआरके को निगेटिव रोल ऑफर किया, जिसे उन्होंने बहुत एक्साइटमेंट के साथ एक्सेप्ट कर लिया। इसका टाइटल डायलॉग, हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। आज भी आइकॉनिक है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
सिमरन और राज मल्होत्रा की मोहब्बत इस कदर पसंद की गई कि शाहरुख ने रोमांस का नया मतलब गढ़ दिया। इस फिल्म ने उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ बना दिया। इसके लिए शाहरुख को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।
दिल तो पागल है (1997)
डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में शाहरुख ने इतना जोरदार नृत्य दिखाया की दर्शक एक बार फिर उनके मुरीद हो गए। इसके साथ इमोशनल सीन में तो उन्होंने जान फूंक दी। करिश्मा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों को खूब पसंद किया था। इस मूवी के लिए उन्हें तीसरी बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया।
कुछ कुछ होता है (1998)
कॉलेज लाइफ का लव, इमोशन और दोस्ती की स्टोरी में शाहरुख ने राहुल बनकर एक बार दिल जीत लिया। फिल्म के गाने और रोमांटिक सीन ने काजोल और शाहरुख की जोड़ी को आइडल बना दिया। उन्हें इसके लिए चौथा फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।
देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली की बड़े कैनवास और पुराने सब्जेक्ट पर बनी इस मूवी को शाहरुख खान ने अपनी अभिनय कला से एक नया रंग दिया। देवदास में शाहरुख ने जिस तरह के इमोशनल सीन किए, वो मिसाल बन गए। भव्य सेट, डायलॉग और इमोशन – सब कुछ शानदार रहा।फिल्म ने उन्हें पांचवां फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिलाया।
स्वदेश (2004)
आशुतोष गोवारीकर की फिल्म में ‘मोहान भार्गव’ के रूप में शाहरुख ने बेहद गंभीर किस्म के युवक का किरदार निभाया था। फिल्म ने देशभक्ति और युवाओं की जिम्मेदारी की भावना भी जगाई। इसके लिए उन्हें क्रिटिक्स च्वाइस फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला।
चक दे! इंडिया (2007)
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच का किरादर ‘कबीर खान’ को शाहरुख ने जिस तरह से निभाया, उसने उनकी खुद ही इमेज बदल दी। इस फिल्म ने देशभक्ति का नया संदेश दिया। इसके लिए उन्हें एक और फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।
माय नेम इज़ खान (2011)
रिज़वान खान’ के किरदार में शाहरुख खान ने अपने इमोशन को बयां किया। इस मूवी को उस समय उनके अपने रियल लाइफ के कुछ इंसीडेंट से जोड़कर भी देखा गया। इसफिल्म ने दुनियाभर में आलोचकों और दर्शकों से तारीफें बटोरीं।
आखिरी बार 2011 में मिला बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड
मॉय नेम इस खान फिल्म के लिए उन्हें आखिरी बार (अब तक) फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। बीते तकरीबन 13 सालों वे बेस्ट एक्टर के लिए इस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने गए हैं। इस बीच जवान फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल आवार्ड जरुर मिला है।
नोट- ये जानकारी विकिपीडिया और दूसरे स्त्रोतों से जुटाई गई है, इसका इस्तेमाल करने से पहले आधिकारिक स्त्रोत से जरुर मिलान कर लें।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।