पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का फ्लोरल ट्रेंच कोट और उनका वॉक फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। फैंस ने उनके ड्रेस, हेयर स्टाइल और फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, ऐश ने रिंग पहनकर अभिषेक संग रिश्ते पर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन (Beauty Queen Aishwarya Rai Bachchan) हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड हसीना हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड (former Miss World) ऐश भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन दूसरे इवेंट्स में छाई रहकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं. दुबई अवार्ड फंक्शन में खूब सुर्खियां बटोरने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अब पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week ) में जलवे बिखेर रही हैं. बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ पहले ही पेरिस पहुंच चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक वीडियो में ऐश्वर्या फैशन वॉक करती नजर आ रही हैं. ऐश ने फ्लोरल ट्रेंच कोट और फ्लेयर्ड पैंट पहना हुआ है. मां के इस वॉक में आराध्या भी उनका साथ देती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का ये वॉक और आगे आकर कैमरे के लिए पोज देते हुए, अपने हाथ में पहनी अंगूठी दिखाते हुए, आंख मारने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं.

पेरिस में ऐश का स्टाइल फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. उनके ड्रेस, हेयर स्टाइल और उनकी फिटनेस पर फैंस सवाल उठा रहे हैं. ऐश्वर्या राय की त्वचा में आज भी वो चमक और निखार है, लेकिन उनका वजन बढ़ता ही जा रहा है. फैंस का कहना है कि अगर ऐश को पहले जैसा दिखना है तो उन्हें कम से कम दस किलो वजन कम करना होगा. ऐश का हेयर स्टाइल भी फिर से ट्रोल हो रहा है. हर इवेंट में एक ही हेयर स्टाइल में नजर आना फैंस को रास नहीं आ रहा है. फैंस का कहना है कि अपनी उम्र छुपाने के लिए ऐश एक ही हेयरस्टाइल रखती हैं, प्लीज स्टाइल बदल लीजिए. इस दौरान ऐश का ड्रेस भी ट्रोल हो गया. फैंस ने कहा कि ऐश्वर्या राय ने भद्दा ड्रेस पहना है और अजीब तरह से वॉक कर रही हैं. फ्लोरल ट्रेंच कोट में ऐश्वर्या और भी मोटी लग रही हैं. ड्रेस की वजह से उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है. ये देख फैंस ने कहा कि टेंशन छोड़कर वर्कआउट करो मैडम. 

इसके बाद ऐश के रिंग टच करते हुए आंख मारने वाले वीडियो को देखकर फैंस कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक है. अनंत अंबानी की शादी के बाद से ही ऐश और अभिषेक के तलाक लेने और दोनों के अलग होने की खबरें उड़ रही हैं. हालांकि, अभिषेक ने पहले ही रिंग दिखाकर सफाई दे दी थी. लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब उन्होंने भी इनडायरेक्टली फैंस को खुशखबरी दे दी है.

एक तरफ जहां ऐश का ये रिएक्शन फैंस को राहत दे रहा है तो वहीं आराध्या की पढ़ाई को लेकर फैंस दुखी हैं. हमेशा मां के साथ इधर-उधर घूमने वाली आराध्या स्कूल नहीं जाती क्या, ऐसा सवाल फैंस ने हमेशा की तरह पूछा है. फैंस ने कहा कि आराध्या अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं, 12वीं क्लास पास करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 

View post on Instagram