MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जब सलमान खान-आमिर खान से टकराए थे अजय देवगन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ा था किस पर भारी?

जब सलमान खान-आमिर खान से टकराए थे अजय देवगन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ा था किस पर भारी?

अहान पांडे-अनीत पड्डा की 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई को देखते हुए अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। क्या आप जानते हैं कि एक बार अजय देवगन की फिल्म सलमान खान-आमिर खान की मूवी से टकराई थी और सुपरहिट भी हुई थी।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 21 2025, 04:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

जब बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे अजय देवगन-सलमान खान

यह 1994 की बात है। तारीख थी 4 नवम्बर 1994। बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज हुई थीं। एक में अजय देवगन-अक्षय कुमार का लीड रोल था और दूसरे में सलमान खान-आमिर खान का। एक हिट रही थी तो दूसरी फ्लॉप।

28
Image Credit : Social Media

अजय देवगन-सलमान खान की कौन-सी फिल्मों का हुआ था क्लैश

हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और अक्षय कुमार स्टारर 'सुहाग' और सलमान खान और आमिर खान स्टारर 'अंदाज़ अपना अपना' की। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं कि दोनों फ़िल्में एक ही तारीख को रिलीज हुई थीं।

Related Articles

Related image1
Ajay Devgn Vs Aamir Khan: नेट वर्थ में 1200 CR+ का अंतर, किसने दीं ज्यादा 100 करोड़ी मूवीज
Related image2
Ajay Devgn की एक और सीक्वल, Raid 2 के बाद इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के Part 3 का ऐलान
38
Image Credit : Social Media

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था दोनों फिल्मों का हाल?

'सुहाग' ने बॉक्स ऑफिस पर 'अंदाज़ अपना अपना' को एकतरफ़ा शिकस्त दी थी। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट रही थी। जबकि राजकुमार संतोषी डायरेक्टेड 'अंदाज़ अपना अपना' फ्लॉप हो गई थी।

48
Image Credit : Social Media

'सुहाग' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी?

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सुहाग 200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और इसने भारत में 7.09 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 12.14 करोड़ रुपए रही थी।

58
Image Credit : Social Media

बॉक्स ऑफिस पर 'अंदाज़ अपना अपना' का कलेक्शन कितना रहा था?

इसी रिपोर्ट की मानें तो 'अंदाज़ अपना अपना' 140 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। फिल्म की भारत में नेट कमाई 5.29 करोड़ रुपए थी और दुनियाभर में इसने 8.65 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

68
Image Credit : Social Media

कितना था 'सुहाग' और 'अंदाज़ अपना अपना' का बजट?

'सुहाग' के प्रोड्यूसर बलराज ईरानी और अनिल शर्मा थे। बताया जाता है कि इस फिल्म का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपए में हुआ था। दूसरी ओर 'अंदाज़ अपना अपना' विजय कुमार सिन्हा ने बनाई और इसका बजट तकरीबन 2.90 करोड़ रुपए था।

78
Image Credit : Social Media

अक्षय कुमार और अजय देवगन की साथ में पहली फिल्म थी 'सुहाग'

'सुहाग' अक्षय कुमार और अजय देवगन की साथ में पहली फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने 'खाकी', 'इंसान', सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' में स्क्रीन शेयर की। वहीं, 'अंदाज़ अपना अपना' में सलमान खान और आमिर खान पहली और आखिरी बार साथ दिखे थे। इसके बाद दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं आई।

88
Image Credit : Social Media

वो दो कलाकार, जो 'सुहाग' और 'अंदाज़ अपना अपना' दोनों में दिखे

करिश्मा कपूर ने एक्ट्रेस के तौर पर 'सुहाग' और 'अंदाज़ अपना अपना' दोनों फिल्मों में काम किया था। इसी तरह टीकू तलसानिया भी दोनों ही फिल्मों में अहम् किरदार में नज़र आए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
500 Cr या 350 करोड़, किस वजह से अटक गई Hrithik Roshan की Krrish 4
Recommended image2
Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image3
हीरो हो तो राहुल रॉय जैसा, पहली हिट के बाद साइन की 47 फिल्में, फिर जो हुआ वो भयानक था
Recommended image4
Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Recommended image5
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Related Stories
Recommended image1
Ajay Devgn Vs Aamir Khan: नेट वर्थ में 1200 CR+ का अंतर, किसने दीं ज्यादा 100 करोड़ी मूवीज
Recommended image2
Ajay Devgn की एक और सीक्वल, Raid 2 के बाद इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के Part 3 का ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved