- Home
- Entertainment
- Bollywood
- De De Pyaar De 2 को 30 दिन पूरे, क्या अजय देवगन की फिल्म वसूल कर पाई लागत?
De De Pyaar De 2 को 30 दिन पूरे, क्या अजय देवगन की फिल्म वसूल कर पाई लागत?
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को 30 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। शुरुआत में मूवी को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन बाद में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। जानते हैं 30 दिन में ये अपनी लागत वसूल कर पाई या नहीं।

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर अंशुल शर्मा की ये फिल्म 2019 में आई मूवी दे दे प्यार दे का सीक्वल हैं।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन
फिल्म दे दे प्यार दे 2 के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 8.75 करोड़ से अपने खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 12.25 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन इसका बिजनेस 13.75 करोड़ रहा।
ये भी पढ़ें... धुरंधर 2-टॉक्सिक संग धमाल 4 रिलीज करने से घबराए अजय देवगन, पोस्टपोन कर बताई नई डेट
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की वीकली कलेक्शन
कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले हफ्ते 57.78 करोड़, दूसरे वीक 25.42 करोड़, तीसरे हफ्ते 5.30 करोड़, चौथे हफ्ते 1.18 करोड़ और पांचवें हफ्ते 6 लाख का बिजनेस किया था।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई की बात करें तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक महीने में 89.74 करोड़ का कारोबार किया। इसने वर्ल्डवाइड 111.66 करोड़ कमाए और इसका ओवरसीज कलेक्शन 23.15 करोड़ रहा।
क्या लागत वसूल पाई फिल्म दे दे प्यार दे 2
फिल्म दे दे प्यार दे 2 को 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। हालांकि, फिल्म अपने बजट की आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। फिल्म को फ्लाप कैटेगिरी में रखा है। हिट होने के लिए किसी भी मूवी को अपनी लागत का डबल से ज्यादा कमाना जरूरी होता है।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, आर माधवन, गौतमी कपूर, मिजान जाफरी, इशिता दत्ता, संजीव सेठ, ग्रैसी गोस्वामी आदि है। इसके प्रोड्यूसर लव रंजन, भूषण कुमार, अंकुर गर्ग, कृष्णा कुमार हैं।
ये भी पढ़ें... 2025 में 10 सीक्वल का हुआ बंटाधार, किसी का 5वां तो किसी का आया चौथा पार्ट पर सब फेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।