Singham Again Release Date. अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक शानदार अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। फिल्म इसी साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। यह मल्टीस्टारर फिल्म है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सिंघम अगेन (Sigham Again) की रिलीज का सभी इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद ने मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। इसके बाद से सभी फिल्म की नई रिलीज को जानने चाहते हैं। इसी बीच सिंघम अगेन को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने नई डेट रिवील कर दी है। बता दें कि मूवी इसी साल दीवाली के मौके पर 15 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हैं। रोहित एक बार भी अपनी कॉप सीरीज के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितना है सिंघम अगेन का बजट

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का बजट करीब 250 करोड़ रुपए है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय लीड रोल में हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने करीब 50-60 करोड़ रुपए फीस ली है। फिल्म को अजय-रोहित मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 2011 में पहली फिल्म सिंघम आईं थी, जिसमें अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में थी। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिए थे। इसके बाद सिंघम रिटर्न आई, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किए थे, जोकि पहले की तुलना में 4 गुना ज्यादा थी।

सिंघम अगेन की स्टारकास्ट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म में भर-भरकर स्टारकास्ट है। इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह लीड रोल में है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है।

अपनी ही फिल्म से होगा अजय देवगन का क्लैश

आपको बता दें कि सिंघम अगेन जहां 15 नवबंर को रिलीज हो रही है, वहीं, अजय देवगन की रेड 2 भी इसी दिन रिलीज हो रही है। अजय की इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रेड 2 के मेकर्स सिंघम अगेन को देखते हुए फिल्म की डेट आगे बढ़ाते हैं या क्लैश होने देते हैं।

ये भी पढ़ें...

50000Cr का मालिक, दुनियाभर में ठाठ, मिलिए हीरामंडी की आलमजेब के पति से

बॉलीवुड की 3 हसीनाओं का कान्स में दिखा जलवा, कौन पड़ा किस पर भारी

आखिरकार लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, बताया कहां थे 25 दिनों तक और क्या किया