- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Akshay Kumar VS Sanjay Dutt: 5 फिल्मों में दिखे साथ, एक डिजास्टर, 2 फ्लॉप, हिट एक भी नहीं
Akshay Kumar VS Sanjay Dutt: 5 फिल्मों में दिखे साथ, एक डिजास्टर, 2 फ्लॉप, हिट एक भी नहीं
अक्षय कुमार और संजय दत्त वो स्टार हैं, जिनकी जोड़ी ने आज तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। 31 साल में इस जोड़ी की 5 फ़िल्में रिलीज हुईं। लेकिन सब फ्लॉप या एवरेज रहीं। नज़र डालिए इस जोड़ी की पांचों फिल्मों पर...

1. अमानत (1994)
यह वो फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और अक्षय कुमार ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। राज एन. सिप्पी ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और फ्लॉप साबित हुई थी।
2.ब्लू (2009)
'अमानत' के 15 साल बाद एक बार फिर संजय दत्त और अक्षय कुमार ने फिल्म 'ब्लू' में स्क्रीन शेयर की। लेकिन डायरेक्टर एंथनी डिसूजा की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने 38.54 करोड़ रुपए कमाए थे।
3.देसी बॉयज (2011)
डायरेक्टर रोहित धवन की इस फिल्म में भी संजय दत्त और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाई दी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था। फिल्म की कमाई लगभग 40 करोड़ रुपए रही थी।
4.सम्राट पृथ्वीराज (2022)
अक्षय कुमार ने फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज का लीड रोल निभाया था तो वहीं संजय दत्त काका कान्हा के रोल में दिखे थे। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ 68 करोड़ रुपए कमा पाई थी और डिजास्टर साबित हुई थी।
5.हाउसफुल 5 (2025)
यह अक्षय कुमार और संजय दत्त की साथ में पांचवीं फिल्म है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 162.15 करोड़ रुपए कमा चुकी है और अभी भी कमाई कर रही है। माना जा रहा है कि थिएट्रिकल रन पूरा होते-होते सक्सेसफुल की कैटेगरी में तो आ सकती है। लेकिन इसका हिट होना नामुमकिन लग रहा है। क्योंकि फिल्म 225 में बनी है और हिट होने के लिए इसे बजट के दोगुने से ज्यादा की कमाई करनी होगी।
इस फिल्म में भी स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय-संजय
अक्षय कुमार और संजय दत्त को आगे फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' में स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह इसी साल रिलीज हो सकती है। अब देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

