अक्षय कुमार ने इस बार अपना बर्थडे खास तरीके से सेलिब्रेट किया। दरअसल वो अपनी फैमिली के साथ महाकाल के दर्शन करने गए। इस दौरान उन्होंने भस्म आरती भी अटेंड की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में वो अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वो सुबह होने वाली भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनके बेटे आरव, भांजी सिमर और उनकी बहन अलका हीरानंदानी व भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर शिखर धवन भी मौजूद थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर ली कई जानकारी

अब वहां से अक्षय कुमार की कई फोटोज सामने आई हैं, जिसमें अक्षय नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो धोती में नजर आए। मंदिर के पुजारी ने बताया की अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली और कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

आपको बता दें अक्षय महाकाल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे। वहीं क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना करने के लिए शामिल हुए थे।

पहले भी कई बार महाकाल के दर्शन कर चुके हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार पहली बार महाकाल के दरबार नहीं गए हैं। वो पहले भी कई बार यहां दर्शन करने जा चुके हैं, लेकिन आज जन्मदिन पर वे सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। खास बात तो यह थी कि इन दोनों स्टार्स के दर्शन करने के बाद वहां पर साइना नेहवाल भी पहुंचीं। वे भोग आरती में भी शामिल हुईं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार OMG 2 में देखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग उज्जैन में ही हुई है। अब अक्षय जल्द ही रवीना टंडन के साथ फिर से 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं।

और पढ़ें..

मां-बाप और पत्नी को खोने के बाद एक्टर बना यह बिजनेसमैन, खुद बताई इसके पीछे की वजह