- Home
- Entertainment
- Bollywood
- TV के संस्कारी बाबू जी की दुनिया हिला देने वाला वो कांड, पढ़ें 7 साल पहले क्या हुआ था
TV के संस्कारी बाबू जी की दुनिया हिला देने वाला वो कांड, पढ़ें 7 साल पहले क्या हुआ था
सीनियर एक्टर आलोक नाथ 10 जुलाई को अपना 69 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका करियर सक्सेसफुल रहा है, लेकिन साल 2018 में मीटू आरोपों में फंसने के बाद उनके बुरे दिन शुरु हो गए थे। इसके बाद वे पर्दे से अचानक गायब भी हो गए।

TV और बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ आज यानि 10 जुलाई 2025 को 69 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म साल 1956 में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर थे, उनकी इच्छा थी कि बेटा भी डॉक्टर बने लेकिन आलोक नाथ को एक्टिंग का शौक था, इसलिए वे सब कुछ छोड़कर मुंबई आ गए।
आलोक नाथ ने साल 1982 में फिल्म 'गांधी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1986 में वे टीवी सीरियल 'बुनियाद' में दिखाई दिए थे, इसके बाद वे घर-घर में पॉपयुलर हो गए ।
इसके बाद आलोक नाथ कई शो में नजर आए थे। मीडिया और फैंस उन्हें संस्कारी बाबूजी के नाम से बुलाने लगे थे। उन्हें 'मास्टर हवेली राम' के किरदार ने भी खूब प्रतिष्ठा दिलाई थी।
आलोक नाथ राजश्री प्रोडक्शन के अहम मेंबर बन गए, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी मूवी में अहम किरदार में नजर आए थे। उनका करियर उफान पर चल रहा था, वे करोड़ों की कमाई कर रहे थे, इस बीच साल 2018 में मीटू की लहर में उनका नाम भी शामिल हो गया था। इसके बाद तो संस्कारी बाबू के बुरे दिन शुरु हो गए।
एक राइटर-प्रोड्यूसर ने आलोक नाथ पर ज्यादिती के आरोप लगाए थे। हालांकि, उनके खिलाफ कोई प्रूफ नहीं मिला था, जिसके बाद ये केस रफा-दफा हो गया था। लेकिन आलोक नाथ की जमकर किरकिरी हो गई थी। वे अचानक पर्दे से गायब हो गए।
राइटर और फिल्ममेकर विनिता नंदा ( Vinta Nanda ) ने आलोकनाथ के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विंटा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी- चौड़ी पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सीरियल 'तारा' में काम करने के दौरान ड्रिंक में कुछ देकर बेहोशी की हालत में रेप करने का आरोप लगाया था। विंदा ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विनिता नंदा के आरोपों के बाद आलोकनाथ की खूब जगहंसाई हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। कई संस्थानों ने एक्टर से इसको लेकर जवाब तलब किया था।
सिने एंड TV आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया था । आलोकनाथ ने आरोपों पर कहा था ना मैं इससे इनकार कर रहा हूं और न ही एग्री हूं। उनके साथ हो सकता रेप हुआ होगा, लेकिन ये मैंने नहीं किसी और ने किया होगा। इस बारे में और कहा जाए। वहीं आलोक नाथ ने बाद में इन आरोपों पर कहा था कि यह उसका इमिजिनेशन है...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

