Animal Box Office Collection Day 5. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की कमाई की आंधी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। फिल्म ने 5 दिन 283. 74 करोड़ की कमाई कर ली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं। इन पांच दिनों में एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। हर दिन जबरदस्त कमाई की। एनिमल की कमाई की आंधी अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की कमाई के 5वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 5 दिन में करीब 283.74 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है वह जल्दी ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार कर जाएगा। बता दें कि एनिमल ने पांचवें दिन 38.25 करोड़ का कारोबार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंसद आ रही रणबीर कपूर की एनिमल

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो एनिमल में मंगलवार को भी भारी भीड़ देखी गई। फिल्म के हिंदी वर्जन को 42.51% की ऑक्यूपेंसी मिली थी। बताया गया है कि सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी एनसीआर (59.75%) से है, इसके बाद पुणे (53%) और मुंबई (43.50%) का स्थान है। पांचवें दिन तक एनिमल ने अकेले भारत में 283.74 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह एनिमल रणबीर कपूर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। फिल्म ने रणबीर की तू झूठी मैं मक्कार के लाइफटाइम कलेक्शन को पहले ही हरा दिया है, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की मानें तो लव रंजन की फिल्म ने 149.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। रणबीर की सबसे बड़ी हिट संजू है, जिसने लाइफटाइम 342.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

ऐसा रहा Animal का कलेक्शन

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के चार दिनों में कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 63.8 करोड़ की कमाई की थी,जिसमें हिंदी में 54.75 करोड़, तेलुगू में 8.55 करोड़, तमिल में 4 लाख, कन्नड़ में 9 लाख और मलयालम में 1 लाख का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़ और चौथे दिन 43.96 करोड़ का कलेक्शन। रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल ने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बता दें कि डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने एनिमल को 100 करोड़ के बजट में बनाया है। इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें...

इन 10 फिल्मों ने 2023 में BO पर की सबसे ज्यादा कमाई, 3 तो 500 Cr पार

800 Cr के पटौदी पैलेस में शूट हुई रणबीर कपूर की Animal, INSIDE PHOTOS