फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के वक्त अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की एक एक्टर की वजह से बहस हो गई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला। 

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई थी। इस बात का खुलासा एक्टर दर्शन कुमार ने किया। उनके इस खुलासे को सुनकर सभी हैरान हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस कारण हुई थी अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की बहस

आपको बता दें 'दिल धड़कने दो' से पहले, अनुष्का शर्मा ने दर्शन कुमार के साथ फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग की थी, जबकि प्रियंका ने उनके साथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैरी कॉम' में काम किया था। इसलिए, जब अनुष्का और प्रियंका मिलीं, तो उन्होंने दर्शन के साथ काम करने पर चर्चा की। हालांकि, इस दौरान उनकी दर्शन के स्वभाव को लेकर उनकी बहस हो गई। दर्शन कुमार ने कहा, ‘अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिलीं। उस समय उन्होंने मेरे बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि दर्शन बहुत प्यारे, मेहनती और एक अच्छे एक्टर हैं। तो अनुष्का ने कहा कि कहां? मैंने उनसे ज्यादा बदतमीज इंसान नहीं देखा है। मुझे लेकर उन दोनों की बहस हो गई। उन दोनों के साथ, उस समय मैं अपने किरदार में था। मैं उस समय सतबीर था, मैंने अनुष्का को कभी नमस्ते नहीं किया। मैंने क्लाइमेक्स के बाद उन्हें अपना परिचय दिया।’ दर्शन ने आगे बताया कि दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मैं अनुष्का से मिला था। उस समय मुझे लेकर उनका मन बदल गया था। उस दौरान मैंने उनसे कहा कि मैं उस समय अपने किरदार में था।

ये भी पढ़ें..

शुक्रवार को एक साथ रिलीज हुईं ये 5 बॉलीवुड फ़िल्में, सब मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी ना कमा पाईं

आम्रपाली दुबे क्यों रुकवाना चाहती थीं पवन सिंह की शादी? एक्ट्रेस ने बताई शॉकिंग वजह

कौन हैं दर्शन कुमार?

आपको बता दें दर्शन कुमार एक पॉपुलर एक्टर हैं, जिनका जन्म 20 मार्च, 1995 को नई दिल्ली में हुआ था। दर्शन को साल 2014 में आई बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैरी कॉम' से पॉपुलैरिटी मिली, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। इसके अलावा दर्शन 'द फैमिली मैन', 'द बंगाल फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स', 'एनएच 10', जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं वो 'छोटी बहू' और 'देवों के देव...महादेव' जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।