- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अर्चना पूरन सिंह के पास 235Cr की संपत्ति-आलीशान बंगला और कारें, ऐसे करती हैं तगड़ी कमाई
अर्चना पूरन सिंह के पास 235Cr की संपत्ति-आलीशान बंगला और कारें, ऐसे करती हैं तगड़ी कमाई
फिल्मों के साथ टीवी पर जलवा बिखेरने वाली अर्चना पूरन सिंह 63 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1962 को देहरादून में हुआ था। उन्होंने 20 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। आज वे करोड़ों की मालकिन हैं और आलीशान जिंदगी जीती हैं।

अर्चना पूरन सिंह के बारे में
अर्चना पूरन सिंह फिलहाल कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा हैं। ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। वे इस शो की परमानेंट गेस्ट हैं। आपको बता दें कि वे कपिल के शो से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। शो में उनके द्वारा लगाए जाने वाले ठहाके दर्शक खूब पसंद करते हैं।
अर्चना पूरन सिंह की संपत्ति
अर्चना पूरन सिंह की संपत्ति की बात करें तो वे करीब 235 करोड़ की मालकिन है है। उनका मड आइलैंड में आलीशान बंगला ही, जिसकी कीमत 70 करोड़ हैं। इस घर में वे राजसी ठाट बाट से रहती हैं। उनके घर का इंटीरियर भी काफी शानदार है।
अर्चना पूरन सिंह का कार कलेक्शन
अर्चना पूरन सिंह के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास Mercedes-Benz E-Class, ऑडी A8, BMW X5, जगुआर एफ-पेस, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक और Porsche Panamera जैसी कई गाड़ियां हैं।
ये भी पढ़ें... OG के लिए पवन कल्याण ने वसूली इतनी फीस, जानें बाकी 7 स्टारकास्ट की जेब में आया कितना माल
अर्चना पूरन सिंह के इनकम सोर्सेस
अर्चना पूरन सिंह फिल्म, कॉमेडी शोज और सोशल मीडिया पोस्ट से तगड़ी कमाई करती हैं। वहीं, वे द ग्रेट इंडियन कपिल शो की गेस्ट हैं और इसके हर एपिसोड के लिए उन्हें 10-12 लाख रुपए फीस मिलती है। इस हिसाब से वे 30 एपिसोड में नजर आ चुकी है और उन्हें 3.60 करोड़ फीस मिली है।
अर्चना पूरन सिंह का करियर
अर्चना पूरन सिंह ने 1982 में फिल्म निकाह से करियर की शुरुआत की थी। 1987 में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ जलवा में काम किया। फिर वे अग्निपथ (1990), सौदागर (1991), शोला और शबनम (1992), आशिक आवारा (1993) और राजा हिंदुस्तानी (1996) जैसी फिल्मों में नजर आईं। वे अभी तक 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम है।
अर्चना पूरन सिंह की पर्सनल लाइफ
अर्चना पूरन सिंह ने मॉडल गुरिंदर सिंह से शादी की थी। तलाक के बाद उन्होंने एक्टर परमीत सेठी से शादी की। कपल के दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान है। आर्यमान की सगाई अगस्त 2025 में योगिता बिहानी से हुई है।
ये भी पढ़ें... Amitabh Bachchan ने पहली बार सुना केमिस्ट्री श्लोक, कंटस्टेंट से लिखवाकर ले गए घर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।