अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग पर दोनों को साथ देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। दोनों ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को गले लगाया, जिससे फैंस हैरान रह गए।

एक समय था, जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। हालांकि, अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इस बीच दोनों को मुंबई में 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के रेड कार्पेट पर एक साथ देखा गया। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और फिर थोड़ी देर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दोनों को ऐसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं और तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा को साथ देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इन वीडियोज में साफ नजर आ रहा है कि जब दोनों का एक-दूसरे से सामना होता है, तो वो बहुत ही प्यार से बात करते हैं। वहीं इसके बाद दोनों 'होमबाउंड' के निर्देशक नीरज घायवान के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे उनका ब्रेकअप हुआ ही न हो। वहीं इंस्टाग्राम पर एक पपराजी द्वारा शेयर किए गए एक और वीडियो में, मलाइका और अर्जुन स्क्रीनिंग में मौजूद अन्य मेहमानों के साथ घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्लिप में वे एक-दूसरे से बातचीत करते नहीं दिखे, जिससे फैंस ने अनुमान लगाया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनदेखा किया। वहीं अब इन वीडियोज को देखकर लोगों का कहना है कि अब दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा, ‘जब आप एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो समझ होती है।’

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

प्रेम चोपड़ा के 8 एवरग्रीन डायलॉग्स, जो याद दिलाते हैं 70-80 के दशक का जमाना

Akshay Kumar पैसों के मामले में हैं कितने लालची, 100 CR कमाने के बाद ऐसे बढ़ी उम्मीदें

कब हुआ था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने कथित तौर पर 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके कुछ समय बाद उन्होंने इस रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, लगभग छह साल साथ रहने के बाद, उन्होंने साल 2024 में अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अपने ब्रेकअप की कभी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान ही अर्जुन ने अपने सिंगल होने की पुष्टि की थी। वहीं उनके अलग होने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।