- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो 6 फिल्म, जिसमें आशुतोष राणा विलेन बन हीरो पर पडे़ भारी-2 आज भी खड़े करती रोंगटे
वो 6 फिल्म, जिसमें आशुतोष राणा विलेन बन हीरो पर पडे़ भारी-2 आज भी खड़े करती रोंगटे
आशुतोष राणा 58 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 नवंबर 1967 को हुआ था। आशुतोष लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं और एक से बढ़ एक रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन विलेन का रोल प्ले कर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े किए।

फिल्म दुश्मन
आशुतोष राणा ने फिल्म दुश्मन में विलेन गोकुल पंडित का रोल प्ले किया था। उनका ये किरदार देखकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त-काजोल लीड रोल में थे। फिल्म 1998 में आई थी।
फिल्म संघर्ष
1999 में आई फिल्म संघर्ष में आशुतोष राणा ने लज्जा शंकर नाम के खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को देखकर भी रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म में प्रिटी जिंटा और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड के 2 बडे़ घराने के 2 स्टार किड का साथ डेब्यू, BO पर पिटी भद्द- डूबे करोड़ों
फिल्म बादल
2000 में आई बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म बादल में आशुतोष राणा डीआईजी जय सिंह राणा का रोल प्ले किया, जो ग्रे शेड लिए हुए था। उनका ये रोल भी काफी भयानक था।
फिल्म राज
2002 में आई बिपाशा बसु और डिनो मोरियो की फिल्म राज में आशुतोष राणा ने प्रो. अग्नि स्वरूप का किरदार निभाया था। इस हॉरर फिल्म वे दर्शकों को हर पल डराते नजर आए थे। वे सबसे ज्यादा खौफनाक तब लगे जब क्लाइमेक्स में उनकी आंखें सफेद हो जाती है।
फिल्म अब के बरस
2002 में आई फिल्म अब के बरस में अमृता राव और प्रतीक बब्बर लीड रोल में थे। इसमें आशुतोष राणा ने पावरफुल नेता तेजेश्वर सिंघल का रोल प्ले किया था। इसमें उनका किरदार ग्रे शेड वाला था।
फिल्म आवारापन
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन में आशुतोष राणा ने मलिक नाम का किरदार निभाया था, जो काफी चौंकाने वाला था। फिल्म में वे एक गैंगस्टर में है, जो किसी के साथ भी गलत होने पर पलक झपकते ही उसे मार सकता है।
आशुतोश राणा की अपकमिंग फिल्में
आशुतोष राणा 2025 में लवयापा, छावा, कौशल जी वर्सेस कौशल, वॉर 2, हीर एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में नजर आए। 2026 में वे यशराज फिल्म्स की मूवी अल्फा में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें... वो हसीना, जिसने देखा था धर्मेंद्र की बहू बनने का सपना, फिर क्यों नहीं हुआ पूरा?