MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • साल भर के अंदर परिवार के 3 लोगों की मौत, बेटे की लाश उठाई तो टूट गए थे बी-प्राक

साल भर के अंदर परिवार के 3 लोगों की मौत, बेटे की लाश उठाई तो टूट गए थे बी-प्राक

एंटरटेनमेंट डेस्क. सिंगर बी- प्राक दर्द भरी आवाज़ के लिए मशहूर हैं। एक ऐसी आवाज़, जिसे सुनने वाले रो पड़ते हैं। ‘तेरी मिट्टी’ जैसे गानों के सिंगर बी- प्राक की जिंदगी भी काफी दर्द भरी रही है। उन्होंने कुछ महीनों के अंदर अपने परिवार में 3 मौतें देखी हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 27 2025, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बी प्राक की जिंदगी की दर्दभरी दास्तान
Image Credit : Social Media

बी-प्राक की जिंदगी की दर्दभरी दास्तान

बी- प्राक ने 2024 में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि कैसे एक के बाद एक परिवार के तीन लोगों की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। लेकिन सबसे ज्यादा वे तब टूटे, जब उन्हें अपने नवजात बेटे की लाश को उठाना पड़ा। उनके मुताबिक़, बेटे की लाश उठाते वक्त उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा भार उठाया हो।

25
बी-प्राक ने एक महीने के अंदर चाचा और पापा को खोया
Image Credit : Social Media

बी-प्राक ने एक महीने के अंदर चाचा और पापा को खोया

बी-प्राक के मुताबिक़, पहले उनके चाचा की मौत हुई और फिर एक महीना भी नहीं हुआ था कि उनके पिता का निधन हो गया। यह 2021 की बात है। सिंगर ने बताया कि जब उनके चाचा के निधन की खबर आई तो वे एक शो कर रहे थे। लेकिन वहां आर्टिस्ट होने की वजह से उन्हें दुख को छुपाते हुए मुस्कराना पड़ा। उन्होंने कहा, "आर्टिस्ट की जिंदगी यही होती है।" बी-प्राक ने आगे बताया कि चाचा के निधन के बाद 24 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपने पिता को खो दिया।

Related Articles

Related image1
Sardaar ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ पर भड़के सिंगर बी-प्राक! बोले- कुछ कलाकार ज़मीर बेच चुके हैं
Related image2
Kartik Aaryan पर मंडरा रहा सुशांत जैसा खतरा? फेमस सिंगर ने किया चौंकाने वाला दावा
35
बेटे की मौत ने बी-प्राक को झकझोर कर रख दिया
Image Credit : Social Media

बेटे की मौत ने बी-प्राक को झकझोर कर रख दिया

बी-प्राक ने इसी बातचीत में आंखों में आंसू लिए कहा था, “अगर लाइफ में कोई भारी लगा, किसी को उठाना तो वो अपने बेटे की लाश। उससे भारी चीज़ मैंने लाइफ में उठाई ही नहीं। मैं अपनी मम्मी को बोल रहा था कि 'हम क्या कर रहे हैं। मैंने तो इतना भार उठाया ही नहीं।' जब अस्पताल वापस आया तो मीरा (बी-प्राक की पत्नी) मुझे देखते ही बोली, 'दफना आए ना तुम?' मुझे दिखा तो देते।' वह बुरा दौर था। हमने जिंदगी का सबकुछ खो दिया। इतने निगेटिव हो गए कि आज तक वो मेरे से इस बात से नाराज है कि मैंने उसे बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।”

45
कब हुआ बी-प्राक के बेटे का निधन?
Image Credit : Social Media

कब हुआ बी-प्राक के बेटे का निधन?

बी-प्राक के दूसरे बेटे का जन्म जून 2022 में हुआ था। लेकिन पैदा होते ही उसकी मौत हो गई थी। सिंगर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "बेहद दुख के साथ हम यह सूचित कर रहे हैं कि हमारे नवजात बेटे का जन्म के समय ही निधन हो गया है। पैरेंट्स के तौर पर हम सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ को उनके अथक प्रयासों के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। इस क्षति से हम बेहद दुख में हैं और आप सभी से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करते हैं। आपके मीरा और बी-प्राक।"

55
बी-प्राक की शादी कब हुई?
Image Credit : Social Media

बी-प्राक की शादी कब हुई?

14 अप्रैल 2019 को बी-प्राक ने मीरा बचान से शादी की। 2020 में उनके पहले बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने अदब रखा। दूसरे बेटे के लिए उन्होंने फ़ज़ा नाम सोच रखा था। 39 साल के बी-प्राक पंजाबी और हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्हें 'केसरी' के 'तेरी मिट्टी', 'शेरशाह' के 'मन भरया', 'पति पत्नी और वो' के 'दिलबरा', 'स्काई फोर्स' के 'माये' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image3
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
Recommended image4
सलमान क्यों मुश्किल में फंस जाते हैं? दबंग खान के बचपन के दोस्त की बात सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे
Related Stories
Recommended image1
Sardaar ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ पर भड़के सिंगर बी-प्राक! बोले- कुछ कलाकार ज़मीर बेच चुके हैं
Recommended image2
Kartik Aaryan पर मंडरा रहा सुशांत जैसा खतरा? फेमस सिंगर ने किया चौंकाने वाला दावा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved