- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Baaghi 4 Day 1 Advance Booking: 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई बागी 4', अब तक इतने टिकट बिके
Baaghi 4 Day 1 Advance Booking: 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई बागी 4', अब तक इतने टिकट बिके
Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर 'बागी 4' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में यह 2025 की उन 10 फिल्मों में शामिल हो गई है, जिनके पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा टिकट बिके। देखें टॉप 10 की लिस्ट...

1. छावा
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 487789
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर इस हिस्टोरिकल ड्रामा का निर्देशन लक्ष्मण राम उतेकर ने किया था। फिल्म 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
2.सैयारा
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 380847
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में थे और दोनों की यह पहली फिल्म थी। पहले दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसे भी पढ़ें : Baaghi 4 में टाइगर श्रॉफ को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?
3.वॉर 2
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 340944
अयान मुखर्जी ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस स्याय एक्शन ड्रामा का निर्देशन किया था। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन की कमाई 29 करोड़ रुपए रही थी।
4.सिकंदर
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 338565
ए. आर. मुरुगडॉस ने सलमान खान, रश्मिका मंदाना और सत्यराज स्टारर इस सोशल एक्शन ड्रामा को डायरेक्ट किया था। 28 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 26 करोड़ रुपए रही थी।
5.हाउसफुल 5
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 252814
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स से सजी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हुई थी। तरुण मनसुखानी के निर्दशन वाली इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए कमाए थे।
6. रेड 2
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 232168
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी। अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी।
7.स्काई फोर्स
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 160828
इस हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया था। पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और शरद केलकर जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।
8.बागी 4
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 116322 (4 सितम्बर सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट अनुसार)
5 सितम्बर को बागी 4 रिलीज हो रही है। इसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन ए. हर्षा ने किया है। माना जा रहा है कि यह डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है।
9.सितारे ज़मीन पर
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 103884
20 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। आर. एस. प्रसन्ना ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। पहले दिन इस फिल्म की कमाई 10.6 करोड़ रुपए रही थी।
10. Badass Ravi Kumar
पहले दिन के लिए कितने टिकट बिके थे : 59054
7 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया था। फिल्म में हिमेश रेशमिया, प्रभु देवा और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
डिस्क्लेमर : आंकड़े ट्रेड ट्रेकर वेबसाइट sacnilk.com से साभार लिए गए हैं। एशियानेट न्यूज़ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों को लिस्ट में शामिल किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।