- Home
- Entertainment
- Bollywood
- हिंदी फिल्मों की 5 सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी, सबकी कमाई 600 करोड़ पार, नं.1 पर कौन?
हिंदी फिल्मों की 5 सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी, सबकी कमाई 600 करोड़ पार, नं.1 पर कौन?
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हो रही है। यह 2010 में आई 'हाउसफुल' का पांचवां पार्ट है, जिसके क्रिएटर निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। जानिए हिंदी सिनेमा की पांच सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजीज के बारे में…

5.ग़दर
कितने पार्ट आए : 2 (ग़दर : एक प्रेम कथा और ग़दर 2 : द कथा कंटिन्यू)
कुल कितनी कमाई हुई : 602.33 करोड़ रुपए (76.88 करोड़ रुपए+525.45 करोड़ रुपए)
इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट अनिल शर्मा ने निर्देशित किए और वे ही इसके प्रोड्यूसर भी हैं। इस फ्रेंचाइजी में सनी देओल की मुख्य भूमिका है।
4.बाहुबली (सिर्फ हिंदी वर्जन)
कितने पार्ट आए : 2 (बाहुबली : द बिगिनिंग और बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन)
कुल कितनी कमाई हुई : 629.69 करोड़ रुपए (118.7 करोड़ रुपए+510.99 करोड़ रुपए)
यह एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फ्रेंचाइजी है। वैसे तो यह तेलुगु भाषा में बनी, लेकिन इसके हिंदी डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फ्रेंचाइजी के क्रिएटर निर्माता शोबू यरलागड्डा और प्रसाद देविनेनी हैं।
3.स्त्री
कितने पार्ट आए : 2 (स्त्री और स्त्री 2: सरकटे का आतंक)
कुल कितनी कमाई हुई : 756.92 करोड़ रुपए (129.90 करोड़ रुपए+627.02 करोड़ रुपए)
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फ्रेंचाइजी के क्रिएटर प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं।
2.एक था टाइगर
कितने पार्ट आए : 3 (एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3)
कुल कितनी कमाई हुई : 823.46 करोड़ रुपए (198.78 करोड़ रुपए +339.16 करोड़ रुपए+285.52 करोड़ रुपए)
सलमान खान स्टारर इस फ्रेंचाइजी के क्रिएटर आदित्य चोपड़ा हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी के का पहला पार्ट कबीर खान, दूसरे पार्ट को अली अब्बास जफ़र और तीसरे पार्ट को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया था।
1.पुष्पा (सिर्फ हिंदी वर्जन)
कितने पार्ट आए : 2 (पुष्पा : द राइज और पुष्पा 2 : द रूल )
कुल कितनी कमाई हुई : 938.36 करोड़ रुपए (108.26 करोड़+ 830 करोड़ रुपए)
फिल्म के दोनों पार्ट का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसके क्रिएटर नवीन येरनेनी, यलमंचिली रविशंकर, मोहन चेरुकुरी (सीवीएम) हैं। Mythri Movie Makers के बैनर तले बनी इस तेलुगु फ्रेंचाइजी के हिंदी वर्जन ने ज्यादा कमाई की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

