सार
मुंबई में सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला हुआ, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह घटना मुंबई में VIPs की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, खासकर सलमान खान और बाबा सिद्दीकी जैसे मामलों के बाद। क्या मुंबई में सेफ हैं VIP?
मुंबई। 15 जनवरी की देर रात ढाई बजे के करीब सैफ अली खान के घर में घुसे अनजान शख्स ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया। सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां उनकी सर्जरी करनी पड़ी। बता दें कि एक्टर के शरीर में 6 जगह चोटें आई हैं। सैफ के लेफ्ट हैंड पर 2 गहरे घाव हैं, जबकि गर्दन और पीछ पर भी चोट आई है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सैफ भी सेफ नहीं?
मुंबई शहर अंडरवर्ल्ड के जमाने से ही सुरक्षित नहीं रहा है। तमाम गैंगवार के अलावा गुलशन कुमार, राकेश रोशन जैसे VIP लोगों पर जानलेवा हमले हुए। इतना ही नहीं मार्च, 2023 में तो दो अनजान शख्स बांद्रा के बैंड स्टैंड में स्थित शाहरुख के बंगले 'मन्नत' की दीवार फांदकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स की मुस्तैदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं, सलमान खान को लगातार कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। वो बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं और उन पर 4 बार हमले की कोशिश भी हो चुकी है। यही वजह है कि सलमान ने अब अपने घर गैलैक्सी अपार्टमेंट में बुलेटप्रूफ कांच लगवाया है।
सलमान पर कब-कब हुआ हमला?
1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान पर काले हिरण को मारने का आरोप लगा था। इसके बाद से ही बिश्नोई समाज एक्टर से काफी नाराज है।
1- जून, 2022 में सुबह की सैर पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर आए तो उन्हें एक अज्ञात चिट्ठी मिली, जिसमें सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था- तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे सलमान खान।
2- 2023 में 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को फोन कर धमकाते हुए कहा कि वो 30 अप्रैल, 2023 को सलमान की हत्या कर देगा। रॉकी नाम के इस लड़के ने खुद को जोधपुर का बताया था।
3- इसके अलावा जोधपुर के ही एक और शख्स धाकड़राम ने मेल कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें लिखा था- सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
4- 14 अप्रैल, 2024 को बैंड स्टैंड स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। बाइक से आए दो लोगों ने 4 राउंड गोलियां बरसाईं और भाग गए।
तो क्या 1 लालच में फंस शूटर ने की बाबा सिद्दीकी की हत्या, ऑफर हुई थी बड़ी रकम
बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारना चाहते थे शूटर
12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार शूटर ने बताया था कि वो बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारने चाहते थे और इसकी प्लानिंग भी हो चुकी थी। हालांकि, सलमान खान की टाइट सिक्योरिटी के चलते उन्होंने ऐन मौके पर प्लान बदल दिया था। सलमान जब भी घर से बाहर जाते, वो बुलेट प्रूफ कार में होते थे, जिसकी वजह से उन तक पहुंचना आसान नहीं था।
1997 में हुई गुलशन कुमार की हत्या
रंगदारी नहीं देने पर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के शूटरों ने 12 अगस्त, 1997 को मुंबई के अंधेरी इलाके में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त गुलशन कुमार जीतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी शूटर राजा ने गुलशन कुमार के शरीर में 16 गोलियां दाग दी थीं। दरअसल, अबु सलेम ने गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपए की रंगदारी देने के लिए कहा था, जिस पर उन्होंने ये कहते हुए साफ मना कर दिया था, कि उन पैसों से वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे।
क्या मुंबई में सेफ नहीं कोई VIP?
सैफ अली खान पर उनके घर में ही हुए जानलेवा हमलों के बाद विपक्ष ने कई सवाल उठाए हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा- कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश की गई। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। ये उन घटनाओं की एक सीरिज के बाद हुआ है, जो दिखाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कैसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी के 3 बड़े सवाल
1- बाबा सिद्दीकी जी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है।
2- सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
3- अब सैफ अली खान पर हमला, ये सभी घटनाएं पॉश इलाके बांद्रा में। एक ऐसा इलाका, जहां सबसे ज्यादा मशहूर हस्तियां रहती हैं, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?
ये भी देखें :
नौकरानी, बच्चों को बचाने पिता ने लगा दी जान की बाजी! Saif Ali Khan बने रियल हीरो
बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारना चाहते थे शूटर, इस 1 वजह से बदलना पड़ा प्लान