प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मनारा को सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मनारा के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजन बहन मनारा (Mannara Chopra) इस वक्त 'बिग बॉस 17' में खूब धमाल मचा रही हैं। घर में पहली कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेने वाली मनारा अपने सादगी भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत रही हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अब उन्हें अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा का भी पूरा सपोर्ट मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मनारा के साथ थ्रोबैक फोटो

दरअसल प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें मनारा काफी क्यूट लग रही हैं। यह फोटो तब की है, जब साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं। इस अनसीन फोटो में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का क्राउन पहनकर मनारा का हग कर रखा है। वहीं फोटो में मनारा को पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि यह फोटो मनारा के बचपने की है। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'थ्रोबैक फोटो विद मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन।' अब प्रियंका और मनारा की यह कैंडिड फोटो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं उन्हें फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है।

कौन हैं मनारा

25 मई 1991 को अंबाला में जन्मीं मनारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की बुआ की बेटी हैं। मनारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मनारा और प्रियंका काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं मनारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनास की शादी में भी शामिल हुई थीं। वहीं वो परिणिती की शादी में भी शामिल हुई थीं। मनारा, जिन्होंने मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में काम किया है, को बॉलीवुड में फिल्म 'जिद' के लिए काफी सराहना मिली थी।

और पढ़ें..

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर आलिया भट्ट ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत इतनी कि कर देगी हैरान