Diwali Flop Films: दिवाली पर रिलीज हुई कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं। इनमें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (2018), 'सांवरिया' (2007), और 'ब्लू' (2009) जैसी फिल्में शामिल हैं, जो अपनी लागत भी नहीं वसूल सकीं।

Bollywood’s Biggest Diwali Flop Films: 20 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, यह कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों की...

2005 में आई फिल्म 'क्यों की...' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 21 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें..

Aamir khan ही नहीं ये सितारे नहीं मनाते दिवाली? लिस्ट में दो हिंदू भी शामिल

सांवरिया

साल 2007 की दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' ने अपने बजट का आधा भी नहीं कमाया था। 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 22 करोड़ की कमाई की थी।

ब्लू

साल 2009 में दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लू' लगभग 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया था। ऐसे में यह फ्लॉप साबित हुई थी।

मैं और मिसेज खन्ना

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' 38 करोड़ के बजट में बनी थी। हालांकि, इसने महज 7 करोड़ रुपए की कमाए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

ये भी पढ़ें..

Diwali 2025: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, सेलेब्स ने खास मैसेज शेयर कर फैंस को किया दीपावली विश

एक्शन रिप्ले

अक्षय कुमार की साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'एक्शन रिप्ले' 60 करोड़ के बजट में बनी थी। हालांकि, इसने सिर्फ 40.36 करोड़ रुपये कमाए थे।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दिवाली पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म 220 करोड़ के बजट में बनी थी। हालांकि, इसने भारत में 151.19 करोड़ की कमाई की थी।

थामा

अब साल 2025 की दिवाली पर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं।