- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Aamir khan ही नहीं ये सितारे नहीं मनाते दिवाली? लिस्ट में दो हिंदू भी शामिल
Aamir khan ही नहीं ये सितारे नहीं मनाते दिवाली? लिस्ट में दो हिंदू भी शामिल
Bollywood Stars Celebrate Quiet Diwali: के बीच कुछ त्यौहारों के सेलीब्रेट करने पर संशय बना रहता है। कई बार वे धूमधाम से त्यौहार मनाते हैं। तो कई बार बायकॉट कर देते हैं। हम ऐसे कुछ एक्टर के बारे में जानकारी दे रहे हैं,जो क्रेकर्स से दूर रहते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स के दिवाली न मनाने या फिर साइलेंट तरीके से पर्व मनाने को लेकर बातें की जाती हैं। इसको लेकर कई वर्षों से गलतफहमियां भी रही हैं। हालांकि धार्मिक या पर्यावरणीय संवेदनशीलता के कारण सार्वजनिक उत्सवों से दूर रहने की वजह से कुछ स्टार के बारे में माना जाता है वे दिवाली नहीं मनाते हैं।
आमिर खान
आमिर खान दिवाली को पारंपरिक अंदाज में मनाते हैं, वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ही दिवाली मनाते हैं। कथित तौर पर वे अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ दिवाली मनाते थे। वहीं बाद में किरण राव के साथ वे घर पर ही ये पर्व मनाते थे। हालांकि फटाखों से परहेज़ और पर्यावरण सेफ्टी पर जोर देते हैं।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम दिवाली पर दिखावे से दूर रहते हैं। वे वेजेटेयन और पर्यावरण के प्रति अलर्ट रहने वाले शख्स हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा शोरगुल और प्रदूषण फैलाने वाली एक्टिविटी पसंद नहीं है। हालांकि, वे सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं ।
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी के साथ ऐसे किसी त्यौहार पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हैं। हालांकि उन्होंने कई मौकों पर जयश्रीराम का उद्घोष किया है। वे सद्भाव की बातें भी करते हैं। हालांकि उन्हें सार्वजनिक रूप से दिवाली सेलीबेट करते नहीं देखा गया है।
महेश भट्ट
महेश भट्ट यूं तो अंधविश्वास के चलते अपने करियर की शुरुआत में किसी फायनेंसर को इंसानी मांस का टुकड़ा खिला चुके हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया। वे अब धार्मिक कर्मकाडों से भी दूरी बना चुके हैं। वे और उनकी बेटी आलिया भट्ट बस परिवार के साथ सिंपल लाइफ में समय बिताना पसंद करते हैं।
राहुल बोस
बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस भी दिवाली के दौरान आमतौर पर सोशल कामों और पर्यावरण अवेयरनेस अभियानों में पार्टीसिपेट करते हैं। वे शोर या फटाखे को पसंद नहीं करते हैं।
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह धार्मिक रीतियों के प्रदर्शन की बजाय ह्युमन वैल्यू को तरजीह देने की बात करते हैं। सार्वजनिक तौर पर वे दिवाली या किसी भी त्यौहार का प्रदर्शन नहीं करते।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।