- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 28 साल पहले कितने में बनी थी सनी देओल की बॉर्डर, बॉक्स ऑफिस पर कितनी रही थी कमाई?
28 साल पहले कितने में बनी थी सनी देओल की बॉर्डर, बॉक्स ऑफिस पर कितनी रही थी कमाई?
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट आ रहा है। 'बॉर्डर 2' का टीजर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म का बजट 150-250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। क्या आप जानते अं कि 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का बजट और कमाई क्या थी? पढ़ें रिपोर्ट...

1997 में कितने करोड़ में बनी थी 'बॉर्डर'?
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 28 साल पहले यानी 1997 में 'बॉर्डर' का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर आर प्रोड्यूसर दोनों ही जे.पी. दत्ता थे, जिनकी बेटी निधि दत्ता ने 'बॉर्डर 2' की कहानी लिखी है।
यह भी पढ़ें : Border 2 Teaser में दिखे 8 एक्टर्स की उम्र कितनी? सनी देओल की हीरोइन उनसे 24 साल छोटी
'बॉर्डर' ने पहले दिन कितनी कमाई की थी?
इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बॉर्डर' ने पहले दिन 1.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन 3.23 करोड़ रुपए रहा था।उस वक्त इस फिल्म को 290 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।
'बॉर्डर' ने कुल कितनी कमाई की थी?
'बॉर्डर' ने पहले हफ्ते में लगभग 6.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लाइफटाइम इस फिल्म की भारत में कमाई 39.45 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 65.57 करोड़ रुपए रहा था।
यह भी पढ़ें : Border 2 Teaser First Review: जानिए 2 मिनट के टीजर में क्या-क्या? कितना कमाएगी सनी देओल की फिल्म?
1997 में बॉर्डर के कितने टिकट बिके थे
ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, 1997 में 'बॉर्डर' के लगभग 3,70,83,000 टिकट बिके थे। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उस समय की कमाई को अगर आज के लिहाज से देखें तो इसका कलेक्शन 3,56,62,72,110 करोड़ रुपए होता है।
'बॉर्डर' की कहानी क्या थी?
'बॉर्डर' की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।