- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Celeb's Controversy : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दीपिका पादुकोण सहित इतनी एक्ट्रेस आई शक के घेरे में, तीन एजेंसी कर रहीं जांच
Celeb's Controversy : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दीपिका पादुकोण सहित इतनी एक्ट्रेस आई शक के घेरे में, तीन एजेंसी कर रहीं जांच
एंटरटेनमेंट डेस्क, Sushant Singh Rajput Death Anniversary : सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन साल पूरे हो गए हैं। 14 जून 2020 को वे अपने फ्लैट में फांसी के फंदे में लटके मिले थे । उनकी मौत की जांच की आंच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक पहुंची थी।

सुशांत की फैमिली ने सुसाइड को नहीं किया एक्सेप्ट
सुशांत की फैमिली कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर पाई की उनका खुशमिज़ाज बेटा कभी खुदकुशी जैसा कदम उठा सकता है। भले ही एम्स अस्पताल मैनेजमेंट ने सुसाइड को कंफर्म कर दिया था, लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह और फैमिली SSR की मौत की हर एंगल से जांच के लिए अड़ी रही ।
सुशांत की मौत ने बॉलीवुड का काला सच किया उजागर
सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड भी दो धड़ों में बंट गया था । नेपोटिज़्म के खिलाफ कंगना रनौत समेत कई सेलेब्रिटी ने खुलकर मोर्चा खोल दिया था । मुंबई पुलिस ने इसे सीधा सुसाइड का मामला बताया था। हालांकि पॉलिटिकल प्रेशर बढ़ने के बाद ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। जांच में जब ड्रग्स एंगल सामने आया तो इसमें NCB की एंट्री हो गई थी ।
सुशांत के पिता केके सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप
सुशांत के पिता के बाद उनके दामाद आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी । इसके बाद 29 जुलाई 2020 को केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ खुदुकुशी के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी ।
बिहार- महाराष्ट्र पुलिस आई आमने- सामने
इस मामले को लेकर पटना और महाराष्ट्र पुलिस आमने सामने आ गई थी । मुंबई पुलिस इसे सुसाइड केस बता चुकी थी, वहीं पटना पुलिस अपने तरीके से मामले की तफ्तीश करना चाह रही थी। बता दें कि पुलिस की पड़ताल शुरू होने से पहले 18 जून को रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा थाने में बयान दर्ज कराया था। इससे पहले ही रिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी थीं । इन तमाम मामलों की पटना पुलिस जांच करना चाहती थी ।
सीबीआई को सुपुर्द किया गया केस
दो राज्यों की पुलिस के विवाद होने के बाद 04 जुलाई 2020 को केके सिंह ने सीबीआई जांच की मांग बिहार सरकार से की थी, इस पर सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार से सुशांत की मौत जांच सीबीआई से करने के सिफारिश कर दी । वहीं रिया चक्रवर्ती पर भी आरोपों की फेहरिश्त लंबी हो चुकी थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने भी 16 जुलाई 2020 को होम मिनिस्टर अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर दी थी
सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मुहर
बिहार की नीतीश सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की केंद्र से सिफारिश की थी । इसके बीजेपी नेता और एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल सहित मुंबई के लॉ स्टूडेंट ने जनहित याचिकाएं दायर करकेे ये मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अलग अलग पिटीशन को कंपाइल करते हुए इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द करने का फैसला सुनाया था । केंद्र की मोदी सरकार ने 05 अगस्त 2020 को मामला सीबीआई को सौंप दिया था ।
सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने शुरू की जांच
इस केस में जांच के साथ ही कई पर्तों का खुलासा हुआ । सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े केसों की सीबीआई, एनसीबी और ईडी डिफरेंट ने एंगल से जांच शुरु कर दी। बता दें कि 30 जुलाई को ये मामला प्रवर्तन निदेशालय ( ED) तक पहुंचा। ईडी की जांच में रिया च्रक्रवर्ती का कनेक्शन ड्रग डीलर से होना पाया गया । इसके बाद इस केस में एनसीबी की भी एंट्री हो गई थी।
रिया च्रक्रवर्ती सहित कई लोगों को किया गिरफ्तार
रिया च्रक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती रिया के मैनेजर और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर से भी जांच एजेसिंयों ने पूछताछ की। एनसीबी ने 04 सितंबर 2020 को एक्ट्रेस रिया, शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी । वहीं ड्रग्स रैकेट में भी एनसीबी ने सेलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, बिजनेसमैन करण सजनी एक अन्य आरोपी जगताप सिंह आनंद सहित कई और लोगों को भी हिरासत में लिया था ।
फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का हुआ खुलासा
सुशांत की मौत के ये बात साफ हो चुकी थी कि बॉलीवुड में ड्रग्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इन खबरों ने पूरी इंडस्ट्री में कोहराम मचा दिया । कई सेलेब्रिटी जांच की जद में आ गई थीं ।
दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी आई जांच के घेरे में
इस केस की जांच में ड्रग डीलर से संबंधों का खुलासा होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ की गई थीं। वही एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर भी छापेमारी की थी ।
रिया शौविक चक्रवर्ती कोमिली ज़मानत
एक महीने जेल में रहने के रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती कोे अलग- अलग समय पर हाईकोर्ट से ज़मानत मंजूर हो गई थी । ईडी को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं। तकरीबन एक महीने जेल में रहने के रिया चक्रवर्ती के बेल मिल गई थी । वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को तकरीबन 3 महीने बाद ज़मानत मिली थी ।
सुशांत सिंह सुसाइड केस मामले की जांच जारी
वहीं एम्स के पैनल ने ये कंफर्म किया है कि सुशांत की मौत सुसाइड ही थी, इसमें मर्डर का कोई एंगल नहीं है। हालांकि, एजेसिंयों की जांच अभी जारी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।