- Home
- Entertainment
- Bollywood
- De De Pyaar De 2 Day 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म ने लगाई ऊंची छलांग, जानिए दो दिन की कमाई
De De Pyaar De 2 Day 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म ने लगाई ऊंची छलांग, जानिए दो दिन की कमाई
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'दे दे प्यार दे 2' को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी मिली। लेकिन इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन शानदार ग्रोथ हासिल की। उम्मीद जताई जा रही है कि पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते रविवार को कमाई और बढ़ेगी।

'दे दे प्यार दे 2' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 'दे दे प्यार दे 2' ने दूसरे दिन लगभग 12.25 करोड़ रुपए रुपए की कमाई की। पहले दिन की कमाई के हिसाब से देखें तो यह लगभग 40 फीसदी ज्यादा है।
दो दिन में कितना हुआ 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन?
' दे दे प्यार दे 2' ने दो दिन में लगभग 21 करोड़ रुपए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 8.75 करोड़ रुपए रहा था।
यह भी पढ़ें : Rajamouli की 1000 करोड़ी फिल्म में ऐसा होगा महेश बाबू का रोल, नाम, रिलीज डेट भी जानिए
कितना है 'दे दे प्यार दे 2' का बजट?
'दे दे प्यार दे 2' के बजट की आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्माण लगभग 90-100 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म दो दिन में 20 फीसदी से ज्यादा लागत वसूल कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : जनवरी 2026 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगे 5 फिल्में
'दे दे प्यार दे 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
'दे दे प्यार दे 2' को ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन वहां से 4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपए हुआ था। यानी फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 14.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे। अभी दूसरे दिन के ओवरसीज के आंकड़े आने बाकी हैं, लेकिन माना जा रहा है कि दो दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है।
'दे दे प्यार दे 2' की स्टार कास्ट
'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह का लीड रोल है। उनके अलावा इस फिल्म में आर. माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी और इशिता दत्ता जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। फिल्म का निर्माण लव रंजन ने किया है। यह फिल्म 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है, जिसे आकिव अली ने डायरेक्ट किया था।