- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?
'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कई सेलेब्स नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस मिली है।

अजय देवगन
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 40 करोड़ रुपए मिले हैं।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'दे दे प्यार दे' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें काम करने के लिए उन्हें 4.5 करोड़ रुपए मिले हैं।
आर माधवन
पॉपुलर एक्टर आर. माधवन फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में काम करने के लिए आर माधवन ने 9 करोड़ रुपए वसूले हैं।
गौतमी कपूर
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में गौतमी कपूर माधवन की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए सैलरी मिली है।
जावेद जाफरी
जावेद जाफरी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने मेकर्स से 2-3 करोड़ रुपए वसूला है।
मीजान जाफरी
'दे दे प्यार दे 2' में मीजान जाफरी अलग अंदाज में नजर आएंगे। इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

