दीपिका पादुकोण 'द शिफ्ट' की 90 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं। यह सम्मान उनके अभिनय के साथ, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को दर्शाता है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.  ग्लोबल कल्चर मैगजीन ‘द शिफ्ट’ ने अपनी नई लिस्ट जारी की है, जिसमें 90 से ज्यादा खास महिलाओं के नाम शामिल हैं। ये महिलाएं एक्टिविज़्म, क्रिएटिविटी, लीडरशिप और संस्कृति के क्षेत्र में अलग पहचान रखती हैं। इस लिस्ट में अमल क्लूनी, मारिस्का हार्जिटे, सेलेना गोमेज़, बिली आयलिश, एंजेलिना जोली, अमांडा गॉरमन, जेसिका चैस्टेन, ओलिविया रोड्रिगो, लूसी लियू, मिस्टी कोपलैंड, बिली जीन किंग और भारत से दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्मों तक सीमित नहीं दीपिका पादुकोण

एक ग्लोबल आइकॉन के तौर पर दीपिका की पहचान सिर्फ उनके फिल्मी सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान उनके मेंटल हेल्थ जागरूकता और ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ के ज़रिए महिलाओं को सशक्त बनाने के काम को भी दर्शाता है। इस गर्व वाले पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, “91 साल की मेहनत और बदलाव की सोच को समर्पित, ग्लोरिया स्टाइनम को सम्मान देते हुए द शिफ्ट उन 90 लोगों को चुन रहा है जो आगे का समय बदल रहे हैं। @theshiftison इस सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया…🙏🏽 #TheShiftIsOn”

View post on Instagram

'सफलता सिर्फ काम में मिलने वाली पहचान नहीं'

ग्लोरिया स्टाइनम के 91 साल के काम को सम्मान देने वाले द शिफ्ट 90 प्लस वन खास एडिशन में दीपिका पादुकोण के विचार भी शामिल किए गए हैं। दीपिका ने कहा, "मेरे लिए सफलता सिर्फ काम में मिलने वाली पहचान नहीं है, बल्कि मानसिक सेहत और खुद की देखभाल भी बहुत ज़रूरी है। मैं मानती हूं कि धैर्य, संतुलन, नियमितता और सच्चाई की अपनी एक ताकत होती है। मैं चाहती हूं कि नई पीढ़ी भी इन बातों को उतनी ही अहमियत दे।”

क्या है दीपिका पादुकोण का लिव लव लाफ फाउंडेशन

दीपिका ने लिव लव लाफ फाउंडेशन शुरू किया, जो मानसिक तनाव और चिंता से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। वे कई लोगों की ज़िंदगी में बदलाव लाई हैं। फिल्मों के बाहर भी दीपिका का असर दिखता है। उन्होंने विदेशों में भी काम किया है और बड़े-बड़े मंचों पर नजर आई हैं। उन्हें कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं और वो आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। हाल ही में वो हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर नाम पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं, जो बहुत गर्व की बात है।