दीपिका पादुकोण को Hollywood Walk of Fame पर स्टार से सम्मानित किया गया है। वे 2025 की लिस्ट में शामिल होने वाली अकेली भारतीय एक्ट्रेस हैं। फैंस ने इस पर खुशी जताई है।  

Deepika Padukone Honored With Hollywood : दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड ही नहीं इंटरनेशनल फोरम पर भी नाम कमाया है। उन्हें कई प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी जगह बनाई है। इस बार उन्हें हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के स्टार से सम्मानित किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड में मिला सम्मान

दीपिका पादुकोण को ऐसे ही बॉलीवुड क्वीन नहीं कहा जाता है। वे मौजूदा दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल की जाती हैं। उनके पास हर वक्त टॉप बैनर की फिल्में होती हैं। हालांकि वे इस समय अपने मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप दुनिया उन्हें सम्मानित कर रही है।

View post on Instagram


हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में मिला दीपिका पादुकोण को मिला सम्मान
पदमावत एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलीवुड को सम्मान दिलाया है। इस बार उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। वे अब एमिली ब्लंट, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, डेमी मूर सहित पॉप्युलर ग्लोबल कलाकारों की 2025 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दीपिका ये ऑनर पाने वाली एक मात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने नई जनरेशन की हीरोइन और डीवा के लिए एक माइल स्टोन भी सेट किया है।

दीपिका पादुकोण बनी ग्लोबल आइकॉन

दीपिका इससे पहले साल 2018 में टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे effective लोगों में शामिल किया था। एक्ट्रेस को TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। एक्ट्रेस ने कतर में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी को अन्वील करके इतिहास रच दिया था। ये सम्मान हासिल करने वाली वे पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।



YouTube video player

दीपिका के फैंस ने किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण के फैंस ने एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। ज्याादात यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर के इमोजी शेयर किए हैं। वहीं नेटीजन्स ने एक्ट्रेस से कहा कि वो इसे सुनकर प्राउड फील कर रहे हैं। आप हमेशा से तरक्की करती आई हैं, आगे भी देश का नाम रोशन करेंगी ऐसी उम्मीदे हैं।