दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक को देख लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो प्रेग्नेंट हैं और ठंड के कपड़े पहनकर अपने बेबी बंप को छिपा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका का ड्रेसिंग सेंस चर्चा विषय बन गया। दरअसल एयरपोर्ट में वो थर्मल और रेड ओवरसाइज्ड जैकेट में नजर आईं। अब दीपिका के इस लुक को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और इन कपड़ों में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहा हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स का रिएक्शन

लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में दीपिका ऐसे कपड़े क्यों पहनी हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये अपने आप को कुछ ज्यादा ही हॉलीवुड एक्ट्रेस समझ बैठी है।' दूसरे ने लिखा, 'सारी दुनिया की ठंड इसी को लगती है क्या?' वहीं तीसरे ने लिखा, 'ये प्रेग्नेंट है और इन कपड़ों में अपना बेबी बंप छुपा रही है।'

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'द इंटर्न' और 'प्रोजेक्ट के' का भी हिस्सा हैं।