Dharmendra की 9 Flop मूवी की लिस्ट, भूलकर भी न देखें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल भी रहीं। ऐसे में आइए जानते हैं धर्मेंद्र की कुछ फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

जुआरी
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म जुआरी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसने महज 1.75 करोड़ की कमाई की थी।
मैदान ए जंग
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म मैदान ए जंग में धर्मेंद्र के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे, तब भी इसने कुछ खास कमाई नहीं की थी। इसने महज 4.22 करोड़ की कमाई की थी।
ताकत
साल 1995 में आई फिल्म ताकत में धर्मेंद्र के साथ काजोल और शत्रुघ्न सिन्हा अहम किरदार में दिखाई दिए थे, तब भी ये फ्लॉप हुई थी।
पापी देवता
धर्मेंद्र की फिल्म पापी देवता साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसमें धर्मेंद्र के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और जितेंद्र लीड रोल में नजर आए थे। इसके बावजूद यह मूवी सुपर फ्लॉप हो गई थी।
आतंक
साल 1996 में आई फिल्म आतंक में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी लीड रोल में थे। वहीं यह फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।
पत्थर और पायल
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म पत्थर और पायल में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं।
टेल मी ओ खुदा
साल 2011 में आई फिल्म टेल मी ओ खुदा में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी, विनोद खन्ना और ईशा देओल थे। हालांकि, इसके बावजूद यह मूवी अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। इसने महज 0.93 करोड़ की कमाई की थी।
यमला पगला दीवाना 2
साल 2013 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना 2 में धर्मेंद्र लीड रोल में थे, तब भी यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसने महज 36.7 करोड़ की कमाई की थी।
यमला पगला दीवाना फिर से
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म यमला पगला दीवाना में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में थे। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसने महज 9.60 करोड़ की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

