- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन हैं वो 7 एक्ट्रेसेस, जिनके साथ धर्मेंद्र ने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में
कौन हैं वो 7 एक्ट्रेसेस, जिनके साथ धर्मेंद्र ने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में
24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में हेमा मालिनी से लेकर मुमताज तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसके साथ उन्होंने सबसे ज्यादा हिट दी।

हेमा मालिनी
धर्मेंद्र की हेमा मालिनी के साथ जोड़ी सबसे हिट रही थी। उन्होंने अपने करियर में लगभग 40 फिल्मों में काम किया था, जैसे 'शोले', 'रजिया सुल्तान', 'प्रतिज्ञा', आदि।
रेखा
धर्मेंद्र और रेखा की फिल्मों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने 'गजब', 'कर्तव्य' और 'कसम सुहाग की' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था।
शर्मिला टैगोर
धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों ने 'जवान', 'सच्चा झूठा' समेत कई फिल्मों में काम किया था।
जया प्रदा
जया प्रदा और धर्मेंद्र ने लगभग 16 फिल्मों में साथ काम किया था, जैसे 'शहजादा', 'धर्म और कानून', 'कयामत', 'कुंदन', आदि। इन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।
जीनत अमान
इसके साथ-साथ धर्मेंद्र की जीनत अमान के साथ जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने 'हसीना मान जाएगी', धर्मवीर, 'सम्राट', 'यादों की बारात' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था।
मुमताज
बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जैसे 'झील के उस पार', 'लोफर', 'आदमी और इंसान'। लोगों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आती थी।
मीना कुमारी
धर्मेंद्र ने मीना कुमारी के साथ 7 फिल्मों में काम किया, जैसे 'मैं भी लड़की हूं', 'काजल', 'पूर्णिमा', 'चंदन का पालना', आदि।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

