- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dharmendra ने बीते 10 साल में की ये 7 फ़िल्में, इनमें 5 फ्लॉप और डिजास्टर रहीं
Dharmendra ने बीते 10 साल में की ये 7 फ़िल्में, इनमें 5 फ्लॉप और डिजास्टर रहीं
गुजरे ज़माने के सुपरस्टार धर्मेन्द्र अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। धर्मेन्द्र ने बीते 10 साल में 7 फिल्मों में (स्पेशल अपीयरेंस छोड़कर) काम किया है। इनमें दो हिट रही हैं। जानिए धरम पाजी की इन 7 फिल्मों के बारे में.…

1. सेकंड हैंड हसबैंड (2015)
इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन समीप कांग ने किया था। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इससे डेब्यू किया था और उनके अपोजिट गिप्पी ग्रेवाल दिखाई दिए थे। धर्मेन्द्र का भी फिल्म में अहम् रोल था। बदकिस्मती से यह फिल्म महाडिजास्टर साबित हुई।
यह भी पढ़ें : Dharmendra की हालत बेहद नाजुक, 89 साल के सुपरस्टार को वेंटिलेटर पर रखा गया?
2.जोरा 10 नम्बरिया (2017)
अमरदीप सिंह गिल ने इस पंजाबी फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में दीप सिद्धू का लीड रोल था और धर्मेन्द्र, मुकुल देव जैसे कलाकार भी अहम् किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
3.यमला पगला दीवाना फिर से (2018)
यह 2011 में रिलीज हुई सेमी हिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की सीक्वल थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। नवनियत सिंह ने फिल्म का डायरेक्शन किया था, जबकि धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल इसमें लीड रोल में दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें : Dharmendra एक दिन में पी गए 12 बोतल शराब, क्या है वो रोचक किस्सा?
4.जोरा : द सेकंड चैप्टर (2020)
यह 2017 में रिलीज हुई 'जोरा 10 नम्बरिया' की सीक्वल थी, जिसे अमरदीप सिंह गिल ने डायरेक्ट किया था। दीप सिद्धू और धर्मेन्द्र जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था।
5.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023)
करन जौहर के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का लीड रोल था। धर्मेन्द्र ने फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
6.तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024)
यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन का लीड रोल है। धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।
7. देश के गद्दार (2024)
इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन फरोग सिद्दीकी ने किया था। फिल्म में धर्मेन्द्र लीड रोल में थे और फराह नाज, अभिषेक कपूर, राज बब्बर और मोहन जोशी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। यह फिल्म इतनी बड़ी डिजास्टर रही कि कब आई, कब चली गई पता ही नहीं चला।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।