- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 80 पार 3 स्टार, 2 अस्पताल में भर्ती, एक लड़खड़ा कर गिरा, जानिए कैसी है तीनों की हालत
80 पार 3 स्टार, 2 अस्पताल में भर्ती, एक लड़खड़ा कर गिरा, जानिए कैसी है तीनों की हालत
80 साल से ज्यादा उम्र के तीन बॉलीवुड स्टार इन दिनों सेहत को लेकर चर्चा में हैं। इनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं तो एक लड़खड़ा कर गिर गया, जिसका वीडियो वायरल हुआ। जानिए धर्मेन्द्र के अलावा बाकी दो स्टार कौन हैं और कैसी है तीनों स्टार्स की हालत.…

धर्मेन्द्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
धर्मेन्द्र 89 साल के हैं। 8 दिसंबर 2025 को वे पूरे 90 साल के हो जाएंगे। धर्मेन्द्र 31 अक्टूबर से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो 10 नवम्बर से वे वेंटिलेटर पर हैं। दूसरी ओर उनके फैमिली मेंबर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन पर दवाओं का असर हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Dharmendra के घर बाहर ये कैसी तैयारी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
प्रेम चोपड़ा लीलावती अस्पताल भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज स्टार प्रेम चोपड़ा मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 90 साल के चोपड़ा को दो दिन पहले वहां भर्ती कराया गया। उनके दामाद विकास भल्ला ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की और दावा किया कि उन्हें उम्र संबंधी जांचों के लिए वहां ले जाया गया था।
प्रेम चोपड़ा की हालत अब कैसी है?
प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने जहां यह दावा किया था कि एक-दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है तो वहीं हेल्थ साइट डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में डॉक्टर जलील पारकर के हवाले से लिखा है कि चोपड़ा को वायरल इन्फेक्शन हुआ है और उनके फेफड़ों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हालत स्थिर है और 3-4 दिनों में वे रिकवर हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Prem Chopra हैं 3 बेटियों के पिता, जानिए क्या करते हैं उनके तीनों दामाद?
लड़खड़ा कर गिरे 83 साल के जीतेंद्र
जंपिंग जैक के नाम से मशहूर सुपरस्टार जीतेंद्र हाल ही में संजय खान की पत्नी ज़रीन खान की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे। वहां वे लड़खड़ा कर गिर गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था और उनके चाहने वाल चिंता में पड़ गए। अब उनके बेटे तुषार कपूर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है।
कैसी है जीतेंद्र की हालत
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तुषार कपूर ने पापा जीतेंद्र की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "वे एकदम ठीक हैं। वे धीरे से गिरे थे। इसके चलते उन्हें कोई चोट नहीं आई है।"