- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar ने भारत में 200 CR का आंकड़ा किया पार, देखें अक्षय खन्ना की मूवी का हर दिन का कलेक्शन
Dhurandhar ने भारत में 200 CR का आंकड़ा किया पार, देखें अक्षय खन्ना की मूवी का हर दिन का कलेक्शन
Dhurandhar Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की हाई-ऑक्टेन स्पॉय थ्रिलर धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वर्किंग डे में इस मूवी की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

रणवीर सिंह के लीड रोल वाली धुरंधर अब एक ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस सुनामी बन गया है। फैंस से लेकर क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक, हर कोई फिल्म के स्केल, कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से हैरान है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हुई। हालांकि रिलीज़ से पहले इसकी ज्यादा चर्चाएं नहीं थी। बावजूद इसने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी कमाई करके इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
धुरंधर ने अब ज़बरदस्त माउथ पब्लिसिटी, हाउसफुल शो और बढ़ते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ अपना पहला हफ़्ता पूरा कर लिया है। फिल्म की कमाई एक सामान रफ्तार से बढ़ रही है। बीते 7 दिनों में इस मूवी ने 4 दिन 27 से 28 करोड़ कमाए हैं।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे शानदार एक्टर्स वाली इस फिल्म ने सभी उम्मीदों को पार कर दिया है। फिल्म का अरबी फ्लेवर का गाना पहले ही वायरल हो चुका है। इसपर खूब रील्स बनाए जा रहे हैं।
Sacnilk के अनुसार, ₹28 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ज़बरदस्त उछाल देखा। धुरंधर की कमाई का वर्किंग डे में भी कमाई के आंकड़े मज़बूत बने रहे । इसका डबल-डिजिट कलेक्शन हमेशा ₹20 करोड़ के पार ही रहा है।
धुरंधर ने 11 दिसंबर गुरुवार को बीते दिन का आंकड़ा 27 करोड़ को छू लिया है, जबकि ये अंतिम रिजल्ट नहीं है। इसका मतलब है कि धुरंधर फिल्म वीक एंड पर एक बार फिर धांसू प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
धुरंधर की अब तक Day by Day की कमाई-
Day 1 [1st Friday]- ₹ 28 Cr
Day 2 [1st Saturday] ₹ 32 Cr
Day 3 [1st Sunday] ₹ 43 Cr
Day 4 [1st Monday] ₹ 23.25 Cr
Day 5 [1st Tuesday] ₹ 27 Cr
Day 6 [1st Wednesday] ₹ 27 Cr
Day 7 [1st Thursday] ₹ 27 Cr * early estimates -
कुल कमाई- ₹ 207.25 Cr -

