शादी के जयमाला समारोह में दूल्हे के साथ अजीबोगरीब हादसा हो गया, इसके बाद तो दुल्हन की हंस ही नहीं रुकी। वहीं यहां मौजद लोग ठहाके लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जकर वायरल हो रहा है।

Groom’s pajama slips during Jaimala ceremony: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब वायरल होते हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन की हरकतों के क्लिप तो ऑनलाइन खूब पसंद किए जाते हैं। भारत में शादी बहुत बड़ा इवेंट होता है। इसमें सभी सगे-संबंधियों के अलावा दोस्तों को सेलेब्रिटी को भी आमंत्रित किया जाता है। हर शख्स जयमाला के समय मौजूद रहना चाहता है । वहीं जैसे ही दूल्हा-दुल्हन पहली बार आमने- सामने आते हैं तो हर निगाह उन पर ही टिकी रहती है। हर शख्स दोनों के लुक के साथ एक दूसरे के रिएक्शन पर निगाह रखता है। ऐसे में इस खास इवेंट पर लड़का-लड़की दोनों बेहद अलर्ट रहते हैं। एक छोटी सी गलती दोनों की इमेज पर गहरा असल डाल जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे के साथ ऐन वरमाला के समय हो गया कांड

रैडिट अकाउंट r/funnyIndia में एक शादी में जयमाला कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के सामने वरमाला लेकर खड़े हैं। उनकी सहेलियां और नाते रिश्तेदार भी आसपास खड़े होकर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। दोनों आसपास आते हैं, लड़की जैसे ही वरमाला डालने के लिए हाथों को आगे बढ़ाती है। लड़का पीछे हट जाता है। इसके बाद कैमरा थोड़ा नीचे जूम किया जाता है। अब असली वजह सामने आती है। दरअसल दुल्हन के वरमाला डालते समय अचानक दूल्हे का पैजामा नीचे खिसक जाता है। दुल्हन का ध्यान भी उस तरफ जाता है तो वो हंसने लगती है। वहीं दूल्हा शर्म से पानी-पानी हो जाता है। वहीं आसपास लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

नेटीजन्स ने लिए युवक को आगे सतर्क रहने की सलाह दी

वायरल वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि, सबके सामने दूल्हा का नाड़ा खुल गया। अब ये कही मुंह नहीं दिखा पाएगा। कुछ नेटीजन्स ने दूल्हे के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि शादी की तैयारियों में नहीं रख पाया होगा ध्यान ..हो जाता है ऐसा कभी-कभी । हालांकि वरमाला के दौरान जरा ज्यादा छीछालेदर हो गई। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई अब तो हमेशा अलर्ट रहेगा। 

वीडियो में देखें दूल्हा के साथ घटना, दुल्हन का रिएक्शन-