MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले ही घबराए अक्षय कुमार! पोस्टपोन की अपनी यह बड़ी फिल्म

Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले ही घबराए अक्षय कुमार! पोस्टपोन की अपनी यह बड़ी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफतार से कमाई कर रही है। इसके चलते इसके साथ और इसके बाद रिलीज हुईं कोई और फिल्म सर्वाइव नहीं कर सकी। आलम यह है कि इसके दूसरे पार्ट की आहट मात्र से अन्य फिल्ममेकर्स की हालत पतली हो रही है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 03 2026, 11:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' की वजह से पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की फिल्म
Image Credit : Instagram

'धुरंधर 2' की वजह से पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की फिल्म

ताजा उदाहरण अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर 2' के चलते अक्षय की फिल्म पोस्टपोन हो गई है। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब दर्शक इसे इस तारीख पर नहीं देख पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अक्षय कुमार ने लिया 'भूत बंगला' आगे बढ़ाने का फैसला
Image Credit : Instagram

अक्षय कुमार ने लिया 'भूत बंगला' आगे बढ़ाने का फैसला

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "अक्षय कुमार इस बात से वाकिफ हैं कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहरा सकती है। इसलिए वे भारतीय सिनेमा के इस ऐतिहासिक लम्हे के बीच नहीं आना चाहते। वे स्मार्ट बिजनेसमैन हैं और उन्होंने यह भी देखा है कि 'धुरंधर' ने कैसे क्रिसमस पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तो मेरी' को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने एकता कपूर से फिल्म की रिलीज में देरी के विचार पर बात की है। वे जल्दी ही नहीं तारीख का ऐलान करेंगे।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar Box office: लगातार 4 हफ्ते 100 CR+ की कमाई, अब 'धुरंधर' के निशाने पर यह बड़ा रिकॉर्ड

35
'धुरंधर 2' के मेकर्स से भी अक्षय कुमार ने बात की
Image Credit : Instagram

'धुरंधर 2' के मेकर्स से भी अक्षय कुमार ने बात की

इसी रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अक्षय कुमार के लिए ईगो से ज्यादा ज़रूरी बिजनेस की समझ है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "अक्षय ऐसे इंसान नहीं हैं, जो किसी तारीख पर सिर्फ इसलिए अपना हक़ जताएं, क्योंकि उन्होंने पहले ऐलान किया है। वे इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं। उन्होंने 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे से लंबी बातचीत के बाद अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म को एक-दो महीने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।"

45
'धुरंधर 2' कब रिलीज होगी?
Image Credit : Film Scene

'धुरंधर 2' कब रिलीज होगी?

'धुरंधर' के एंड क्रेडिट सीन में इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का क्लैश यश स्टारर कन्नड़ की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल ऑफ़ ग्रोन अप्स' और अदिवी शेष स्टारर तेलुगु की पैन इंडियन फिल्म 'डकैत : अ लव स्टोरी' के साथ होगा। ये दोनों फ़िल्में भी उसी तारीख पर आ रही हैं। प्रियदर्शन निर्देशित 'भूत बंगला' इसके 14 दिन बाद 2 अप्रैल 2026 को आने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें : 2026 में 6 बार होगी बॉलीवुड-साउथ की धांसू टक्कर, एक बार तो एक ही नाम की 2 फ़िल्में भिड़ेंगी!

55
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की
Image Credit : instagram

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की

5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई 'धुरंधर' 29 दिन से बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। फिल्म ने लगातार चार हफ़्तों तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा। इस फिल्म ने 29 दिन में भारत में 793 करोड़ रुपए से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
अक्षय कुमार
रणवीर सिंह
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
4th T20 • IND vs WI
Live
INDIND
(11.5 ov)131/5
WIWI
(20.0 ov)247/3
IND 117 runs in 49 balls
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Drishyam 3 Collectiond Day 13: 13वें दिन औंधे मुंह गिरी 'दृश्यम 3' की कमाई, फिर भी तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड
Recommended image2
कंगना रनौत की क्वीन फॉरेवर को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Recommended image3
कृति सैनन को मिली पहली हॉरर फिल्म, स्त्री-मुंज्या वाले बैनर की साइन की नई मूवी
Recommended image4
Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल में तीखी झड़प, 'चापलूस' कहने पर फूट पड़ा गुस्सा
Recommended image5
60 साल के सलमान खान को खलती है बच्चों की कमी, कॉफी विद करण में फादरहुड पर की बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved