- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रणवीर सिंह की Dhurandhar ने 10 दिन में बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड, कहीं 'छावा', कहीं 'पुष्पा 2' को पछाड़ा
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने 10 दिन में बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड, कहीं 'छावा', कहीं 'पुष्पा 2' को पछाड़ा
10 दिन से बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही 'धुरंधर' ने अपने नाम 8 बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। खास बात यह है कि ये सब के सब रिकॉर्ड दूसरे वीकेंड यानी बीते 3 दिन में ही बने हैं। आइए आपको एक-एक कर बताते हैं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के रिकॉर्ड…

1.2025 में सबसे तेज़ 300 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 9 दिन में भारत में 300 करोड़ क्लब में एंटर हुई। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की X पोस्ट के मुताबिक़, फिल्म ने 9 दिन में भारत में 306.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे पहले विक्की कौशल स्टारर 'छावा' इस लिस्ट में टॉप पर थी, जिसने 9 दिन में 293.41 करोड़ रुपए कमाए थे और 10 दिन में भारत में 334.51 करोड़ रुपए कमाकर 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।
2. दूसरे शुक्रवार शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'धुरंधर' रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और 'पुष्पा 2 : द रूल' को दूसरे पायदान पर धकेल दिया, जिसका हिंदी वर्जन दूसरे शुक्रवार 27 करोड़ रुपए कमाकर अब तक टॉप पर था।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar ने तोड़ा 'सैयारा' का गुरुर, 2025 की टॉप 5 मूवीज में तीसरे नंबर पर पहुंची
3.दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दूसरे शनिवार 'धुरंधर' ने लगभग 53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसने दूसरे शनिवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'पुष्पा 2 : द रूल' (हिंदी वर्जन) के कलेक्शन (46.50 करोड़ रुपए) को नीचे धकेल नं. 1 के पायदान पर कब्जा कर लिया।
4. दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'धुरंधर' दूसरे रविवार को अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। रिलीज के बाद 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म में 58.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और इस लिस्ट में पहले से नं. 1 के पायदान पर मौजूद 'पुष्पा 2 : द रूल' को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। अल्लू अर्जुन स्टारर और सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2' ने दूसरे रविवार को लगभग 54 करोड़ रुपए कमाए थे।
5.दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
'धुरंधर' दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई है। इसने दूसरे वीकेंड में 146.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और इस लिस्ट में पहले से नं. 1 पायदान पर मौजूद 'पुष्पा 2 : द रूल' के हिंदी वर्जन को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जिसने दूसरे वीकेंड में 128 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : Dhurndhar का धांसू रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2', 'छावा' सबको पीछे छोड़ बनी अब तक की नं. 1 फिल्म
6. रणवीर सिंह के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म
'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इस मूवी ने उनकी संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावत' को पीछे धकेल अपने नाम यह रिकॉर्ड किया है, जिसने भारत में 302.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी बनी है।
7. डायरेक्टर आदित्य धर की सबसे कमाऊ फिल्म
आदित्य धर ने अब तक सिर्फ दो फ़िल्में डायरेक्ट की हैं। उनकी पहली फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' थी, जिसने 245.36 करोड़ रुपए कमाए थे। 'धुरंधर' ने अब तक 364.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह उनकी अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है।
8. वर्ल्डवाइड 500 करोड़+ कमाने वाली 2025 की तीसरी हिंदी फिल्म
'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 545 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ यह दुनियाभर में 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 2025 की तीसरी हिंदी फिल्म बनी है। इससे पहले इसी साल आईं 'छावा' और 'सैयारा' इस लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। जिनकी वर्ल्डवाइड कमाई क्रमशः 797.34 करोड़ और 579.23 करोड़ रुपए थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।