- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वर्ल्डवाइड 10 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में, सनी देओल की इकलौती फिल्म 'गदर 2' झटके में OUT
वर्ल्डवाइड 10 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में, सनी देओल की इकलौती फिल्म 'गदर 2' झटके में OUT
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में जगह बना ली है। इसने इतनी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है कि इसमें शामिल सनी देओल की इकलौती फिल्म 'ग़दर 2' टॉप 10 से बाहर हो गई है। देखें टॉप 10 की लिस्ट...

10. धुरंधर
वर्ल्डवाइड कमाई : 721.51 करोड़ रुपए
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। जबकि अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं। 'धुरंधर' से पहले 10वें पायदान पर सनी देओल स्टारर एक्शन थ्रिलर 'ग़दर 2' थी। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 691.08 करोड़ रुपए कमाए थे।
9.पीके
वर्ल्डवाइड कमाई : 769.89 करोड़ रुपए
राजकुमार हिरानी ने इस सटायरिकल साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन किया है। आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सौरभ शुक्ला, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी की इसमें अहम् भूमिका है।
यह भी पढ़ें : Aamir Khan की 6 अपकमिंग फ़िल्में, दो 2026, एक 2027 तो बाकी उसके बाद होंगी रिलीज
8.छावा
वर्ल्डवाइड कमाई : 797.34 करोड़ रुपए
विक्की कौशल स्टारर इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकारों का भी अहम् रोल है।
7.स्त्री 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 874.58 करोड़ रुपए
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। अमर कौशिक ने इस हॉरर कॉमेडी का निर्देशन किया है।
यह भी पढ़ें : First Week Collection: पिछले हफ्ते रिलीज हुईं ये 6 फ़िल्में, जानिए 7 दिन में किसने कितनी कमाई की?
6.सीक्रेट सुपरस्टार
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 875.78 करोड़ रुपए
अद्वैत चंदन ने इस म्यूजिकल ड्रामा को डायरेक्ट किया है। फिल्म में जायरा वसीम और आमिर खान की मुख्य भूमिका है।
5.एनिमल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 917.92 करोड़ रुपए
इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर का लीड रोल है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की भी अहम् भूमिका है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का निर्देशन किया है।
4.बजरंगी भाईजान
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 918.18 करोड़ रुपए
सलमान खान स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। फिल्म में करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा की भी अहम् भूमिका है।
3.पठान
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1050.3 करोड़ रुपए
सिद्धार्थ आनंद ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन किया है। शाहरुख़ खान की इसमें मुख्य भूमिका है। जबकि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी फिल्म में अहम् रोल में दिखे हैं।
2.जवान
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1148.32 करोड़ रुपए
एटली कुमार के निर्देशन में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म के लीड हीरो शाहरुख़ खान हैं। उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति ने भी अहम् रोल निभाए हैं।
1.दंगल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1968.03 करोड़ रुपए
नितेश तिवारी ने इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट ड्रामा का निर्देशन किया है। फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।