- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar Box Office Day 30: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने फिर भरी उड़ान, भारत में हुई 800 CR पार!
Dhurandhar Box Office Day 30: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने फिर भरी उड़ान, भारत में हुई 800 CR पार!
बॉक्स ऑफिस पर स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर' ने 30 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 30 दिन में सिर्फ़ एक दिन ऐसा आया, जब इसका कलेक्शन डबल डिजिट से नीचे गया। बाकी 29 दिन इस फिल्म की कमाई दो अंकों में रही। 30 दिन में फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए+ कमा लिए हैं।

30वें दिन 'धुरंधर' ने कितनी कमाई की?
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' ने 30वें दिन रात 9 बजे तक लगभग 10.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है, जो फाइनल आंकड़ा आने तक और ऊपर जा सकता है।
30 दिन में कितना हुआ 'धुरंधर' का टोटल कलेक्शन?
अगर 'धुरंधर' के 30 दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 800 करोड़ रुपए के पार हो गया है। 29वें दिन तक इस फिल्म ने 794.20 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसमें 30वें दिन का कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो यह 804 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 1200 करोड़ क्लब में शामिल, जानिए इस क्लब में और कौन-कौन सी फ़िल्में?
30 दिन तक हर दिन कितना रहा 'धुरंधर' का कलेक्शन
पहला दिन : 28.60 करोड़ रुपए, दूसरा दिन : 33.10 करोड़ रुपए, तीसरा दिन : 44.80 करोड़ रुपए, चौथा दिन : 24.30 करोड़ रुपए, पांचवां दिन : 28.60 करोड़ रुपए, छठा दिन : 29.20 करोड़ रुपए, सातवां दिन : 29.40 करोड़ रुपए, आठवां दिन : 34.70 करोड़ रुपए, नौवां दिन : 53.70 करोड़ रुपए, दसवां दिन : 58.20 करोड़ रुपए, ग्यारहवां दिन : 31.80 करोड़ रुपए, बारहवां दिन : 32.10 करोड़ रुपए, तेरहवां दिन : 25.70 करोड़ रुपए, चौदहवां दिन : 25.30 करोड़ रुपए, पन्द्रहवां दिन : 23.70 करोड़ रुपए, सोलहवां दिन : 35.70 करोड़ रुपए, सत्रहवां दिन : 40.30 करोड़ रुपए, अठारहवां दिन : 19.70 करोड़ रुपए, उन्नीसवां दिन : 20.40 करोड़ रुपए, बीसवां दिन : 20.90 करोड़ रुपए, इक्कीसवां दिन : 28.60 करोड़ रुपए, बाइसवां दिन : 16.70 करोड़ रुपए, तेईसवां दिन : 20.90 करोड़ रुपए, चौबीसवां दिन : 24.30 करोड़ रुपए, पच्चीसवां दिन : 11.20 करोड़ रुपए, छब्बीसवां दिन : 12.60 करोड़ रुपए, सत्ताईसवां दिन : 12.40 करोड़ रुपए, अट्ठाईसवां दिन : 17.60 करोड़ रुपए, उनतीसवां दिन : 9.70 करोड़ रुपए, तीसवां दिन : 10.14 करोड़ रुपए (रात 9 बजे तक)।
यह भी पढ़ें : 'धुरंधर 2' से भिड़ रही Toxic में कितनी हीरोइन, 4 के तो फर्स्ट लुक भी आ चुके
'धुरंधर' भारत में 800 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म
'धुरंधर' भारत में 800 करोड़ के नेट कलेक्शन को पार करने वाली चौथी इंडियन फिल्म बनी है। इससे पहले 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (2017), 'KGF चैप्टर 2' (2022) और 'पुष्पा 2 : द रूल' (2024) इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं। इन फिल्मों का भारत में कलेक्शन क्रमशः 1030.42 करोड़ रुपए, 859.7 करोड़ रुपए और 1234.1 करोड़ रुपए रहा था।
250 फीसदी से ज्यादा मुनाफे में पहुंची 'धुरंधर'
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई 'धुरंधर' 250 फीसदी से ज्यादा के मुनाफे में पहुंच गई है। इस फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए बताया जाता है। इस हिसाब से देखें तो लागत निकालने के बाद इसका रेवेन्यू 557 करोड़ रुपए से ज्यादा होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।